सत्य खबर, अम्बाला
भारत-पाक सीमा पर जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में अम्बाला का जवान शहीद हो गया। अंबाला के सीनियर हवलदार निर्मल सिंह 10 जेके राइफल्स यूनिट में तैनात थे। क्रॉस फायरिंग के दौरान यह घटना हुई। इसके बाद उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार देकर यूनिट बेस में ले जाया गया। हेलीकॉप्टर से मौके पर एक डॉक्टर को भी बुलाया गया लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।
37 वर्षीय हवलदार निर्मल सिंह अंबाला के जनसूई गांव के रहने वाले थे। वीरवार दोपहर उनकी शहादत की जानकारी परिवार को मिली तो गांव में मातम छा गया। शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
ऑनरी कैप्टन बजीर सिंह ने बताया कि सुबह आठ बजे करीब दो मिनट के लिए सरकारी फोन से निर्मल सिंह ने अपनी पत्नी से बातचीत की थी और कहा था कि यहां सब ठीक है। कैप्टन बजीर सिंह ने बताया कि निर्मल सिंह करीब तीन महीने पहले ही अंबाला अपने घर से वापस ड्यूटी पर आए थे। जल्द ही उन्हें एक माह की छुट्टी पर जाना था।
Aluminum recycling compliance Aluminium scrap disassembly Scrap metal repurposing services