सत्य खबर, पानीपत
कोरोना के बढ़ते मरीजों के चलते ऑक्सीजन बेड के लिए भटकते फि र रहे मरीजों की परेशानी 12 मई से कम हो सकती है। जब पानीपत रिफ ाइनरी के पास कोविड अस्पताल शुरू हो जाएगा। हैदराबाद की कंपनी वायलेट ने अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रशासनिक ब्लॉक के ढांचे खड़े कर दिए गए। वहीं अस्पताल का 500 की जगह 504 बेड का डिजाइन तैयार किया है।
डिजाइन के अनुसार ब्लॉक 1 में 304 और ब्लॉक 2 में 200 बेड होंगे। अस्पताल के निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं पानीपत रिफ ाइनरी ने ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन लाने के लिए पाइप डालनी शुरू करवा दी है। पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पंचायत की जमीन पर लगे ट्यूबवेल से ही आरओ प्लांट में पानी की सप्लाई होगी। बताया जा रहा है कि 10 दिनों के बाद 304 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हो जायेंगे। यानि 12 मई तक 300 ऑक्सीजन बेड के साथ अस्पताल शुरू होने की पूरी उम्मीद है। जिसको पूरा करने का प्रयास हो रहा है। ब्लॉक 2 में 200 ऑक्सीजन बेड होगी जो मई के आखिर तक बनेगा।
https://www.youtube.com/watch?v=mALpaMzvc7c&t=37s
वहीं इस अस्पताल में दवा की व्यवस्था जहां सरकारी होगी। वहीं मरीजों को खाना किसी एजेंसी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।हालांकि ऑक्सीजन प्लांट के दक्षिण में महज 200 मीटर पर ही अस्पताल बन रहा है। फि र भी ऑक्सीजन का गैस फ ार्म अस्पताल में ही स्टोर किया जाएगा। इसके लिए भी ब्लॉक बन रहा है। वहीं अस्पताल पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। इसके लिए एसी के बड़-बड़े प्लांट लगाए जा रहे हैं। अस्पताल के दक्षिण में ही ट्रांसफ ार्मर लगाने के लिए प्लेटफ ार्म बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल के पूर्व में सडक़ किनारे परिजनों के बैठने के लिए भी ब्लॉक बनेगा। यहां पर पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। जबकि अस्पताल के दक्षिण में किचन बनाया जाएगा। जिसके साथ स्टोर रूम और लांड्री बनाई जाएगी। यहीं पर पुलिस बूथ भी बनाया जाएगा। यही नहीं अस्पताल में 4 टॉयलेट ब्लॉक बनेंगे। एक प्रशासनिक ब्लॉक में, पेशेंट ब्लॉक 1 में दो जिसमें एक दक्षिण तो दूसरा उत्तर छोर पर होंगे वहीं पेशेंट ब्लॉक 2 में एक टॉयलेट ब्लॉक पश्चिम की ओर बनेगा। दो सेफ्टी टैंक का निर्माण भी शुरू हो गया है।इसके अलावा अस्पताल के दक्षिण-पश्चिम कोने में शवगृह और मेडिकल वेस्ट डालने के लिए रूम भी बनेंगे।
Aluminium casting scrap recycling Scrap aluminium sourcing strategies Metal scrap treatment