सत्यखबर फतेहाबाद (राजेश भाम्भू) – पराली जलाने के मामले को लेकर जहां सरकार लगातार किसानों पर मामले दर्ज करने में जुटी है। वहीं अब किसानों ने भी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। किसानों ने आज लघु सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंका। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का जो पुतला फूंका गया, वह भी किसानों ने पराली से ही बनाया था।
मीडिया से बातचीत करते हुए किसान सभा के संयोजक मनदीप सिंह ने बताया कि सरकार पराली के नाम पर किसानों को लगातार परेशान कर रही है। सरकार द्वारा किसानों को पराली निपटान हेतु कोई मदद नहीं दी जा रही। वहीं अगर किसान पराली जला रहा है, तो उन पर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। किसानों ने कहा कि अगर सरकार ने किसानों पर दर्ज केस वापस नहीं लिए तो किसान अपना आंदोलन तेज करेंगे। किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर प्रणाली किसी समस्या को लेकर पहले धरना दिया और उसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल का पुतला फूंक कर अपना रोष जाहिर किया।
Aluminum scrap warehouse Aluminium scrap sustainability initiatives Metal residue recycling