सत्यखबर,कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र के पिपली सदर थाना पुलिस के अंतर्गत एक गांव की विवाहिता को फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा साबित हुआ। पंजाब के लुधियाना के रहने वाले एक व्यक्ति ने विवाहिता को अपने कार्यालय लुधियाना बुलाकर दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। सदर थाना पुलिस ने मामले में जीरो एफआइआर दर्ज कर पंजाब के लुधियाना जिले की पुलिस को भेज दी है।
यह भी पढ़े… कैथल : अपनी ही पत्नी के खून से रंगे अध्यापक के हाथ
महिला ने शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी फेसबुक के माध्यम से लुधियाना के समराला निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी से दोस्ती हुई थी। इस बारे में उसके पति को पता चल गया तो पति को उसने कहा था कि वह उसकी मात्र फेसबुक पर दोस्त है। महिला के अनुसार गुरप्रीत ने उसे फरवरी महीने में पंजाब के समराला बुलाया। वह बस में सवार होकर समराला के अड्डे पर पहुंच गई। गुरप्रीत को इस बारे में बताया। गुरप्रीत उसको मोटरसाइकिल पर अपने कार्यालय में ले गया। उसने यहां कुछ देर बाद उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पेय पदार्थ पिला दिया। आरोपित ने बेसुध होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने बताया कि होश आने पर उसे अपने साथ दुष्कर्म का पता चला। उसने आरोपित को पुलिस कार्रवाई कराने की कही तो वह उसे ही धमकी देने लगा। आरोपित इसके बाद उसे अपनी मोटरसाइकिल पर कुरुक्षेत्र लाया। उसको जीटी रोड उमरी से आगे एक होटल के नजदीक छोड़ दिया। आरोपित यहां से अपनी मोटरसाइकिल के साथ फरार हो गया। उसने घर जाकर पूरे मामले की जानकारी दी।
Scrap copper assessment Copper scrap price negotiation Metal waste reclaiming and processing
Copper cable recycling regulations, Non-ferrous metal recycling, Copper scrap future outlook