तरावड़ी, (रोहित लामसर)
इनैलों पार्टी द्वारा हरियाणा बंद को लेकर तरावड़ी में इनैलों-बसपा कार्यकत्र्ताओं ने रोष-प्रदर्शन किया गया। तरावड़ी शहर के बाजार बंद रहे। व्यापारियों के साथ-साथ दुकानदारों ने भी बंद का समर्थन किया। इनैलों कार्यकत्र्ता पूर्व विधायक मामूराम गोंदर के अलावा युवा नेता राजीव गोंदर और तरावड़ी सिटी अध्यक्ष अनुराग मिश्रा के नेतृत्व में कई इनैलों-बसपा कार्यकत्र्ता तरावड़ी बाजार में एकत्रित हुए। उन्होंने मेन बाजार से लेकर करनाली गेट और सैंकड़ा पुलिया पर पैदल मार्च भी किया। इनैलों नेताओं को तरावड़ी के बाजार का पूर्ण रूप से समर्थन मिला। दुकानदारों ने भी रोष के चलते अपनी दुकानों के शटर गिराकर बंद कर दिए। इस दौरान युवा नेता राजीव गोंदर व तरावड़ी सिटी प्रधान अनुराग मिश्रा ने कहा कि इनैलों पार्टी लोगों के हितों की आवाज को लेकर संघर्ष कर रही है। भाजपा सरकार के राज में व्यापारी वर्ग के साथ-साथ दुकानदारों का व्यापार चौपट हो गया है। इनैलों पार्टी के हरियाणा बंद में कई लोगों ने भी समर्थन दिया। युवा नेता राजीव गोंदर व सिटी प्रधान अनुराग मिश्रा ने कहा कि इनेलो-बसपा द्वारा एस.वाई.एल का पानी हरियाणा को दिलाने के लिए प्रदेशव्यापी बंद किया गया। जिसमें सभी लोगों का सहयोग मिला। इस अवसर पर पूर्व विधायक मामूराम गोंदर, पूर्व चेयरमैन हरदीप लागर, हल्का प्रधान इंद्रजीत गौराया, रामकुमार ऐबला, सिटी प्रधान निङ्क्षसग रोशन लाल, तरावड़ी सिटी प्रधान अनुराग मिश्रा, नीलोखेड़ी सिटी प्रधान स्वर्ण सिंह, डा. ज्ञान आहूजा, महावीर राणा, हरदेव गोबिंद, बलविंद्र गोंदर, सुनील अमुपुर, विनोद रायपुर, राजीव गोंदर, रमेश सिद्धपुर, राजेश बस्तली, महेन्द्र कारसा, सुल्तान ब्रहमणमाजरा, भवर राणा बरास, जसमेर बडथल, जगमाल राणा, पाला राम गोन्दर, भगंवत सन्धु, सुनील सरपंच, नाथू राणा बरास, जगतार सौंकडा, विक्रम पधाना, महेन्द्र पधाना, पवन भैणी, राजेश पधाना, कपिल मिश्रा, सोनिका गिल, कश्मीर लागर, भीम सिंह, दलजीत शामगढ, श्रीओम शर्मा, अशोक कचैमदा, सुरेन्द्र दादूपूर, यशपाल तरावडी, सोनू झझांडी, कृष्ण झझांडी, कर्ण गोन्दर व रवि चौहान समेत कई इनैलों कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
Copper transformer recycling Copper scrap auction Metal repurposing services
Copper cable buyer, Metal waste transportation, Copper scrap storage