सत्य खबर, जींद
जींद जिले से प्रतिदिन करीब चार लाख मुर्गे दिल्ली बेचने के लिए भेजे जाते हैं।दिल्ली में बेचे जाने वाले मुर्गों की कीमत में बुधवार को करीब 15 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई है। ऐसे में कारोबारियों को प्रतिदिन करीब एक करोड़ 20 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। हरियाणा का जींद जिला पोल्ट्री का हब है।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%9a%e0%a5%8c%e0%a4%82%e0%a4%95-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b0/
जिले में करीब 500 से अधिक पोल्ट्री फार्म और 80 से अधिक हैचरी हैं। यहां से करीब 100 गाड़ियों में प्रतिदिन करीब चार लाख मुर्गे दिल्ली बेचने के लिए भेजे जाते हैं, जिनका वजन करीब आठ लाख किलोग्राम होता है। पहले दिल्ली में मुर्गा 90 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकता था। जिससे सात करोड़ 20 लाख रुपये का कारोबार प्रतिदिन होता था। वहीं बुधवार को एक मुर्गा 75 रुपये किलोग्राम बिका है।
पका हुआ चिकन पूरी तरह से सुरक्षित
भारत में लोग पका हुआ चिकन ही खाते हैं। 70 डिग्री पर उबलने के बाद सभी प्रकार के विषाणु मर जाते हैं। ऐसे में चिकन से कोई खतरा नहीं है। हालांकि जींद के पोल्ट्री फार्मर लगातार आकर बचाव की जानकारी ले रहे हैं। तीन दिन में अब तक 50 से अधिक पोल्ट्री व्यवसायी जानकारी ले चुके हैं। इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। – डॉ. राजू शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सक, पशुपालन विभाग, जींद।
नहीं हुई है बर्ड फ्लू की पुष्टि
भारत सरकार तीन महीने पहले ही देश को बर्ड फ्लू मुक्त घोषित कर चुकी है। प्रदेश या जिले में जिन मुर्गियों की मौत हुई है, उसका कारण अधिक ठंड व सही प्रबंधन नहीं होना है। अब तक किसी भी मुर्गी में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। सिर्फ लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।
Aluminium milling scrap recycling Aluminium recovery facility operations Scrap metal regeneration
Metal scraps reclamation center Ferrous material auditing Iron and steel reclaiming services
Ferrous recovery best practices, Iron scrap reutilization centers, Scrap metal regenerating solutions