सत्यखबर, यमुनानगर, सतीश शर्मा
हरियाणा में काफी लंबे इंतजार के बाद मानसून ने दस्तक दी है। जिससे जहां प्रदेश वासी खुश हैं,वहीं किसानों के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई है। मंगलवार सुबह प्रदेश में बादल मेहरबान हुए और गरज के साथ बारिश हुई। वहीं हिमाचल में भी दो दिनों से तेज बारिश हो रही है। जिसका सीधा असर यमुनानगर में देखने को मिल रहा है। यमुनानगर में सोम और पथराला नदी उफान पर आ गईं हैं। जिससे सोम नदी के पुल में दरार आ गई है।
ये भी पढ़ें… हरियाणा में मानसून का इंतजार हुआ खत्म, जानिए कहां-कहां हुई बारिश
बता दें कि सोम और पथराला हरियाणा-हिमाचल की पहाडिय़ों की बरसाती नदी हैं। जिसमें पहाड़ों का पानी बहता है। अचानक आए तेज जल प्रवाह से किसानों को भी मौका नहीं मिला। नदी का पानी खेतों में घुस चुका है। खबर मिली है कि छछरौली के आसपास करीब 70 गांव की फसलें जलमग्न हो चुकी हैं।
यमुनानगर के छछरौली खंड में लेदी के पास सोम नदी पर बने पुल में बरसात के पहले ही पानी से दरारें आ चुकी हैं। सोम नदी आज उफान पर बह रही है। कल देर रात से हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों के साथ लगते हरियाणा के पहाड़ी इलाकों में लगातार तेज बरसात हो रही है। ऐसे में अगर सोम और पथराला नदी का ब्रिज टूट जाता है तो करीब 70 गांवों का कनेक्शन टूट सकता है। फौरी तौर पर सिंचाई विभाग की तरफ से इस पार बाढ़ से बचाव के लिए सोम नदी के दोनों किनारों पर पटरी बांधने का काम किया गया है,
लेकिन अब इस नदी पर प्रताप नगर से चंडीगढ़ जाने वाले रोड पर बने ब्रिज को गिरने का खतरा सता रहा है। क्योंकि अभी इस नदी में पानी बढ़ता जा रहा है। वहीं आज मंगलवार को हुई बारिश से प्रदेश वासियों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों की धान की बिजाई में भी तेजी आई और जो धान लग चुकी थी उसे भी फायदा हुआ है।
Aluminium scrap ingot production Efficient aluminium scrap handling International metal trade