सत्यखबर सफीदों
सफीदों भाजपा कार्यकर्ता ने पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा का उनके बेहतरीन कार्यकाल व मार्गदर्शन के लिए सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष हरीश शर्मा ने की। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा को पगड़ी, शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट करके अभ्भिनंदन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, पालिकाध्यक्ष सेवाराम सैनी, बलवंत पांचाल, कृष्ण जांगड़ा, अखिल गुप्ता, विक्रम राणा, शिवचरण गर्ग, रवि थनई व जितेन्द्र रोहढ़ विशेष रूप से मौजूद थे।
अपने संबोधन में अमरपाल राणा ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने कार्यकत्र्ताओं के मान-सम्मान और जिले के विकास करवाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। इस दौरान कार्यकत्ताओं ने भी उन्हे भरपूर मान-सम्मान प्रदान किया है, जिसके लिए वे उनके तहेदिल से आभारी हैं।
Aluminium reclaimed materials Aluminium scrap value addition Scrap metal reclamation company