हरियाणा

भाजपा को प्रदेश से बाहर करने का आया समय, जनता दिखाएगी बाहर का रास्ता – दीपेंद्र हुड्डा

सत्यखबर रोहतक (दिनेश कौशिक) – कांग्रेस के पूर्व सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने चुनाव आयोग का धन्यवाद करते हुए कहा कि चुनाव की तिथि का एलान हो गया है और कांग्रेस पार्टी चुनाव मैदान में कूद चुकी है। साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस चुनाव में जनता भाजपा को दिखा देगी कि किस तरह से उन्होंने प्रदेश की विकास की गति को रोका है। भाजपा कोई जनहित का काम नहीं किया है। दीपेंद्र हुड्डा आज अपने रोहतक स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे थे।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा की अब समय आ गया है, प्रदेश की जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी। क्योंकि प्रदेश में ना तो कोई विकास हुआ और ना ही युवाओं को रोजगार मिला। यही नहीं पूरे प्रदेश की जनता महंगाई की मार को झेल रही है। जब से भूपेंद्र सिंह हुड्डा को कांग्रेस पार्टी की कमान मिली है, तब से कांग्रेस प्रदेश में मजबूत स्थिति में आ गई है। अब चुनाव के नतीजे यह दिखा देंगे कि किस तरह से भाजपा ने हर वर्ग को दुखी करने का काम किया है।

कांग्रेस की गुटबाजी पर जवाब देते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं है। सभी नेता एक मंच पर हैं, यह जरूरी नहीं है कि हर नेता हर मंच साझा करें। लेकिन कांग्रेस पार्टी का हर नेता प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। इस चुनाव में सीधा सीधा मुकाबला कांग्रेस पार्टी व भाजपा के बीच हैं। अन्य किसी भी दल का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button