बोले :- हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास करवा रहे मुख्यमंत्री
तरावड़ी, (रोहित लामसर)
भाजपा के युवा नेता बिट्टू त्यागी सौंकड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का सफाया किया है। अब ऑनलाईन योजना के बाद भ्रष्टाचार बिल्कुल खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास करवा रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का सभी को लाभ मिल रहा है। भाजपा के युवा नेता बिट्टू त्यागी नई अनाज मंडी तरावड़ी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान बिट्टू त्यागी सौंकड़ा ने कहा कि प्रदेश की मनोहर सरकार ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म किया। यह सरकार जन सेवा की सरकार है जो विकास कार्यों में आम जन को भागीदार बनाकर चल रही है। त्यागी ने कहा कि सी.एम. मनोहर लाल प्रदेश में विकास के मामले में मिसाल कायम कर रहे हैं। यही नही हर एक गांवों में भी विकास कार्य रंग ला रहे हैं। विकास के मामले में एक अच्छी सोच केवल भाजपा ही रख सकती है। उन्होंने कहा कि फिर से भाजपा की सरकार बनेगी, क्योंकि भाजपा सरकार की नीतियां जन-जन तक और आम आदमी तक पहुंची हैं, जिसका उन्हें पूर्ण रूप से फायदा मिल रहा है। उन्होने कहा कि युवाओं को रोजगार के मामले में भी भाजपा ने कदम आगे बढ़ाए हैं, जिससे युवा वर्ग भी खुशहाल है।
Scrap metal buyback Ferrous waste export Iron waste processing
Ferrous material recycling regulatory compliance, Iron waste, Metal waste handling
Aluminium scrap salvage Scrap aluminium lifecycle analysis Scrap metal trade associations