सत्यखबर तरावड़ी (रोहित लामसर) – कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं भाजपा मंडल तरावड़ी के अध्यक्ष देवेंद्र कामरा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी वर्ग को पूरा मान-सम्मान दिया है। जब से भाजपा ने सत्ता संभाली तब से विकास के मामले में हरियाणा प्रदेश ने आयाम छूए हैं। भाजपा सरकार के राज में पहले से विकास की लहर तेज हो गई है। भाजपा मंडल तरावड़ी के अध्यक्ष देवेंद्र कामरा बालाजी फर्नीचर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकर ने ही विकास की नई इमारत खड़ी की है।
सी.एम. मनोहर लाल व हल्के के विधायक भगवानदास कबीरपंथी के नेतृत्व में विकास ही विकास हो रहा है। हल्का नीलोखेड़ी में बागवानी विश्वविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, नया बस स्टैंड, 6 करोड़ से भी ज्यादा की लागत से गंदे नाले पर लैंटर का कार्य के अलावा नए थाने की सौगात भी विधायक कबीरपंथी के प्रयासों से ही मिली हैं। कामरा ने कहा कि इससे पहले इतना विकास 20 वर्षों में नही हुआ था, जितना भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में हो गया है।
Aluminium waste transport logistics Scrap aluminium circular economy Metal recovery and reclamation yard