तरावड़ी, (रोहित लामसर)
जिला परिषद सदस्य एवं इनैलो पार्टी के एस.सी. सैल के प्रदेश महासचिव भीम सिंह जलाला ने तरावड़ी शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों का दौरा किया। उन्होंने यहां पर दुकानदारों के साथ-साथ व्यापारियों को 8 सितम्बर के इनैलों पार्टी द्वारा हरियाणा बंद में सहयोग करने की अपील की। जिला परिषद सदस्य भीम सिंह जलाला ने तरावड़ी में कई दुकानदारों के साथ-साथ तरावड़ी अनाज मंडी में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने 8 सितम्बर को होने वाले हरियाणा बंद में शामिल होने का न्यौता भी दिया। इस दौरान संबोधित करते हुए इनैलों नेता भीम सिंह जलाला ने कहा कि भाजपा राज में एक तरफ जहां किसान हताश हैं,वहीं व्यापारियों का धंधा भी चौपट हो गया है। जलाला ने कहा कि इनैलों पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों का मान-सम्मान किया है। अबकी बार प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनेगी। भीम सिंह जलाला ने लोगों को 25 सितम्बर को गोहाना में होने वाली ताऊ देवी लाल की 105वीं जन्मदिवस रैली का भी न्यौता दिया। इस अवसर पर कृष्ण बिडलान, गौरव, सुनील, मुनीष, सौरभ, सुनील कुमार, कृष्ण बिडलान व रवि समेत कई इनैलों कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।
Aluminum waste management Aluminium byproduct repurposing Scrap metal reconditioning and reusing