राष्‍ट्रीय

भाजपा सरकार की योजनाएं आम जन विरोधी : रवि परूथी

सत्यखबर,सोनीपत(संजीव कौशिक  )

काग्रेसी नेता रवि परूथी ने कहा कि  काग्रेंस 36 बिरादरी की पार्टी हैं। जिसमे सभी को पूरा मान सम्मान मिलता हैं। रवि परूथी ने कहा कि बिजली मिलती नही और भाजपा द्वारा डिजीटल इंडिया का सपना दिखाया जाता हैं। रवि परूथी ने कहा कि मेक इन इंडिया का नारा दिया जाता हैं लेकिन सभी कंपनीया विदेशी हैं। भाजपा का एकमात्र मकसद चुनाव जीतना होता हैं चुनाव जीतने के बाद वह अपने सभी वायदे भूल जाती हैं। चुनाव से पहले भाजपा द्वारा बेराजगारो को हर साल नौकरियां देने का वायदा किया था लेकिन आज युवा को कही भी नौकरिया  नही मिल रही हैं आने वाले चुनाव मे युवा ही भाजपा क ो करारा जवाब देगा। आज हरियाणा की कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी हैं। आज हरियाणा का हर जन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के शासनकाल को याद कर रहा हैं। रवि परूथी ने कार्यकर्ताओ से आहवान किया कि वो आम जनता तक भाजपा की जनविरोधी नीतियो को समझाये। उन्होने कहा कि आज हरियाणा की जनता को चुनाव को इंतजार हैं आने वाले दिनो के भाजपा दहाई का आंकडा भी नही पकड पायेगी। और हरियाणा की जनता दोबारा से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को हरियाणा की बागडोर सौपेगी।

Maharana Pratap Jayanti: महाराणा प्रताप की वीरता की गाथा! प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि
Maharana Pratap Jayanti: महाराणा प्रताप की वीरता की गाथा! प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि

 

Air Defense Systems: पाकिस्तान के मिसाइल हमले को एस 400 ने कैसे किया नाकाम? जानिए इस ताकतवर डिफेंस सिस्टम की कहानी
Air Defense Systems: पाकिस्तान के मिसाइल हमले को एस 400 ने कैसे किया नाकाम? जानिए इस ताकतवर डिफेंस सिस्टम की कहानी

Back to top button