हरियाणा

भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया अग्निपथ योजना लाकर,कांग्रेस इसे खत्म करेगी :  रोहित चौधरी

 

सत्य ख़बर,गुरुग्राम, सतीश भारद्वाज:

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के एक्स सर्विसमैन सेल के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती युवाओं के साथ धोखा है। कांग्रेस सरकार के गठन के बाद इसे खत्म कर दिया जाएगा। रोहित चौधरी मंगलवार को शहर के एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने अग्निपथ योजना के तहत अग्नि वीरों की भर्ती को देश और युवाओं के लिए घातक बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार के गठन के बाद इस योजना पर पूर्ण विराम लगाकर सेना  में जवानों की स्थाई भर्ती की जाएगी। कर्नल रोहित चौधरी ने हरियाणा प्रदेश की खुशहाली के लिए कांग्रेस की ओर से घोषित सात गारंटियों का ब्रोशर भी जारी किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली कलम से सातों गारंटियां पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल में कांग्रेस ने अपनी गारंटियां पूरी करके दिखाई है, अब हरियाणा की बारी है। पत्रकार वार्ता में रोहित चौधरी के साथ मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक एवं गुरुग्राम लोकसभा के प्रभारी सचिन यादव,एआईसीसी सचिव सुभाषिनी शरद यादव,जिला मीडिया कोऑर्डिनेटर पंकज डावर,अंबिका यादव, निकिता अरोड़ा,पारूल सिंह,हैदर अली,शमीम खान,सुभाष सपड़ा सहित कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे।
जातिगत जनगणना करा कर देंगे सामाजिक सुरक्षा की गारंटी
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर सभी को सामािजक सुरक्षा की गारंटी प्रदान की जाएगी। जातिगत जनगणना करा कर सभी वर्गो को उसकी आबादी के हिसाब से उसको मिलने वाला हक दिया जाएगा। राजनीति में भी हर वर्ग की हिस्सेदारी सुनिश्चित की होगी। आज मीडिया पर पाबंदी लगा दी है। कांग्रेस की सरकार बनने पर मीडिया को भी आजादी मिलेगी।

*जवान, किसान और पहलवानों के अपमान का बदला लेगा हरियाणा : सुभाषिनी *

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

वहीं सुभाषिनी शरद यादव ने कहा कि हरियाणा  किसान और जवानों के साथ पहलवानों की भूमि है। पिछले दस सालों में भाजपा सरकार ने प्रदेश के साथ पूरे देश में किसानों, जवानों और पहलवानों को अपमानित किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पास इस चुनाव में अपने अपमान का बदला लेने का अवसर है और निश्चित ही हरियाणा की वीर भूमि इस अपमान का बदला लेगी।

* पोर्टल की नहीं, जनता की सरकार बनेगी :  सचिन यादव*

लोकसभा प्रभारी एवं मध्य प्रदेश से विधायक सचिन यादव ने कहा कि डबल इंजन से जनता प्रताड़ित है। अब प्रदेश में ऐसी सरकार का  बनाने का संकल्प लेना है, जिसमें महिला, किसान, जवान सभी की सुरक्षित और समृद्ध करने का जज्बा हो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं से रोजगार छीन लिया। हरियाणा के लोगों की जिंदगी को पोर्टल में उलझा दिया। अब प्रदेश में पोर्टल की सरकार नहीं, जनता की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अब मोदी के मन की नहीं, जनता के मन की सरकार बनेगी।

*सरकार में रहेगी गुरुग्राम की हिस्सेदारी : पंकज डावर*

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

गुरुग्राम मीडिया कोऑर्डिनेटर पंकज डावर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही है। सरकार में हिस्सेदारी के लिए यहां से कांग्रेस उम्मीदवार को जीताकर विधानसभा भेजना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दिनों दिन कांग्रेस का कुनबा बढ़ रहा है, इससे साबित हो चुका है कि लोग भाजपा की नीतियों से परेशान हैं। भाजपा को खुद अपने कई फैसले पलटने पड़े, इससे स्पष्ट हो जाता है कि आम जन की परेशानियों के बारे कें भाजपा ने विचार ही नहीं किया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के  लिए सात गारंटियां दी है। इनमें महिला, युवा, गरीब और किसानों के साथ सभी वर्गो के हितों की बात की है। कांग्रेस जो कहती है करती है, भाजपा की तरह झूठे वादे नहीं करती। इसलिए इस बार कोई चूक नहीं करनी है, एक-एक वोट कांग्रेस को देकर प्रदेश में मजबूत सरकार का गठन करना है।

Back to top button