हरियाणा

भाजपा 75 पार नहीं जनता की गर्दन पर वार करेगी – जयहिन्द

सत्यखबर अम्बाला (ब्यूरो रिपोर्ट) – आम आदमी पार्टी ने पंचकुला के बाद अम्बाला सिटी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमे सासंद सुशील गुप्ता व् प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द जी पहुंचे। इस अवसर पर सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने मानव संसाधन का पूर्ण विकास किया है। प्रदेश में युवा बेरोजगार है , महिलायें असुरक्षित है, खुले आम कानून की धज्जियां अपराधी उड़ा रहे है, व्यापरी-किसान-जवान हर वर्ग भाजपा की नीतियों से परेशान है। आज पुरे देश में एतिहासिक काम सिर्फ केजरीवाल सरकार ने करके दिखाए है।

Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त
Liquor: हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 40 लाख से ज्यादा का अवैध शराब जब्त

प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर में कंस से भी ज्यादा अहंकार हो गया है। सभी कर्मचारी वर्ग व् जनता परेशान है। अगर भाजपा की सरकार फिर से आ गई तो 75 पार नही जनता की गर्दन पर वार होगा। प्रदेश कि जनता व् कर्मचारियों को एक साथ आना होगा व् भाजपा को 7 सीट भी पर नही जाने देना है। इस प्रदेश से बाहर का रास्ता भाजपा को दिखाना होगा नही तो ये प्रदेश का विनाश कर देंगे। कार्यक्रम का आयोजन हल्का अंशुल अग्रवाल व् अम्बाला सिटी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने किया। अवि यादव, रमनदीप, कमल, अतुल, मनीष, मुकुल, मनी, संयम, तुषार, केतन, मनीष सहित बूथ स्तर के कार्यकर्ता मोजूद रहे।

KMP Expressway
KMP Expressway पर अब सफर करना होगा महंगा, टोल दरों में हुई बढ़ोत्तरी 

Back to top button