हरियाणा

महिला आयोग ने छात्राओं को किया अधिकारों व कानून के बारे में जागरूक

सत्यखबर, रोहतक (दिनेश कौशिक)

 महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए अब महिला आयोग छात्राओं को सहारा लेगा, जिसके लिए महिला कालेजों में जाकर कानून जागरूकता सेमिनार कर रहें है। महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन का कहना है कि इन छात्राओं के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार रूकेंगे तथा महिलाओं को भी अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी।   महिला आयोग के साथ छात्राओं को जोड़ने के लिए एक पहल की है, आयोग महिला कालेजों में पहुंचकर छात्राओं को कानून व अधिकार के बारे में जानकारी देने के लिए सेमिनार कर रहा है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन का कहना है कि इन सेमिनार के माध्यम से छात्राओं को समाज में उनके अधिकार व कानून के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही महिला आयोग से किस तरह से मदद ली जाए और महिला आयोग किस तरह से काम करता है उसकी जानकारी भी छात्राओं को दी गई है।   साथ ही उन्होंने कहा कि ये छात्राएं ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करेंगी, जिससे महिलाओं पर अत्याचार रूक सकें। अब प्रदेश में महिलाएं अत्याचार सहन नहीं करेंगी और उन्हें अपनी आवाज उठानी पड़ेगी। ये छात्राएं महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को सजा दिलवाने का काम करेंगी।

 

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button