सत्यखबर, लखनऊ
लखनऊ में कैंसर से बेटे की मौत होने से गमजदा महिला दरोगा अपने को संभाल भी नहीं पाई थी कि उसके पति ने रिजर्व पुलिस लाइन में रहने वाली महिला से नजदीकियां बढ़ा ली। पत्नी को धोखे में रख कर आरोपी ने उसके खाते से चालीस लाख रुपये भी निकाल लिए। पति के अक्सर घर से बाहर रहने पर महिला दरोगा को शक हुआ। पड़ताल करने पर पड़ोसी महिला के साथ पति के अनैतिक संबंध और बैंक खाते से रुपये निकालने की बात पता चली। जिसके बाद पीड़िता ने महानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
महिला दरोगा के मुताबिक उसके सात वर्षीय बेटे को कैंसर की बीमारी थी। जिसका इलाज कराने के लिए वह काफी परेशान रहती थी। तमाम डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी महिला दरोगा बेटे को बचा नहीं सकी। इस बीच परिवार का जिम्मा संभालने के साथ ही वह ड्यूटी निभाती रही। महिला दरोगा के मुताबिक मुसीबत में फंसने पर रिजर्व पुलिस लाइन क्वार्टर में रहने वाले फॉलोअर की पत्नी ने उसका साथ दिया था। वह अक्सर घर आती थी। इस बीच ही महिला के पति और फॉलोअर की पत्नी में संबंध हो गए थे। लेकिन बेटे को खोने के गम में दरोगा का पति की हरकतों का पता नहीं चल सका था। इस बीच फॉलोअर की पत्नी ने मां की बीमारी का बहाना बनाते हुए महिला दरोगा से डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। कुछ वक्त बाद बहन की शादी में जाने की बात कहते हुए जेवर पहनने के लिए मांग ले गई थी। जो उसने वापस नहीं किए थे। महिला दरोगा के कहने पर वह टाल मटोल करती रही।
ये भी पढ़ें… पानीपत में रविवार को किसान महापंचायत व पुलिस परीक्षा को लेकर किए गए रूट तय, जानिए किसान किस रूट का करें प्रयोग
जमीन खरीदने के बहाने लिया था ब्लैंक चेक
पीड़िता के मुताबिक नौ जुलाई को उसका पति हरियाणा करनाल जाने की बात कह कर घर से निकला था। पूछने पर बताया था कि वहां पर जमीन का सौदा करना है। यह कहते हुए आरोपी ने पत्नी से उसके अकाउंट की ब्लैंक चेक पर साइन भी कराए थे। करनाल जाने के बाद से वह वापस नहीं लौटा। महिला दरोगा के फोन करने पर आरोपी बहाने बनाता रहा। कभी दिल्ली तो कभी मध्य प्रदेश में होने की बात कही। करीब दो महीने तक पति के घर नहीं लौटने पर महिला दरोगा को शक हुआ। उसने पांच दिन का अवकाश लेकर छानबीन करना शुरू किया। बैंक पहुंच कर पासबुक अपडेट कराने पर खाते से 40 लाख रुपये निकाले जाने का पता चला। पति की करतूत सामने आने पर महिला दरोगा सन्न रह गई।
पीड़िता ने बेटी की मदद लेकर ई-मेल आईडी के जरिए पति की लोकेशन निकाली। तो पता चला कि शहीद पथ स्थित वेदांता रेजीडेंसी होटल में दरोगा का पति और फॉलोअर की पत्नी रुके थे। यह जानकारी होटल के रिकार्ड से मिली। पिता की हरकतें सामने आने पर महिला दरोगा की बेटी की तबीयत खराब हो गई थी। जिस पर उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। पति की धोखाधड़ी और अनैतिक संबंध से परेशान होकर महिला दरोगा ने महानगर कोतवाली में आपराधिक साजिश रचने, धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है
Sustainable aluminium recycling Aluminium scrap community outreach Metal waste export regulations
Metal shredding services Ferrous material cost management Iron waste reclaiming depot
Ferrous material environmental impact, Iron salvage, Scrap metal facility