सत्य खबर,चंडीगढ़
चंडीगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की तरफ से बुधवार को लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान बिना वजह और नियमों का पालन न करने वालों पर सख्ती भी बरती जा रही है। वहीं बुधवार सुबह चंडीगढ़ सेक्टर 8-9 में गाड़ी में जा रही एक दुल्हन को पुलिस ने रोक लिया। दुल्हन पंजाब के खन्ना से आई थी तथा सेक्टर 8 स्थित गुरुद्वारा में शादी के लिए जा रही थी।
यह भी पढ़े:- हरियाणा की यह जादूगरनी विदेशों में भी चमका रही अपना व भारत का नाम
रेड लाइट होने के चलते जैसे ही गाड़ी रुकी तो चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों की नजर कार में बैठी दुल्हन पर पड़ी। जिसने मास्क नहीं लगाया हुआ था। पुलिस जवानों ने दुल्हन से मास्क नहीं लगाए जाने का कारण पूछा। वहीं गाड़ी चला रहे दुल्हन के भाई ने पुलिस को बताया कि सेक्टर 8 के गुरुद्वारे में बहन की शादी है। मेकअप के कारण मास्क नहीं लगाया है, क्योंकि मास्क से दुल्हन का मेकअप खराब हो सकता है। इसलिए बिना मेकअप के ही दुल्हन चंडीगढ़ पहुंची है और अब मेकअप करवाने के बाद शादी के लिए जा रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालान काट दिया।
Scrap aluminium material repackaging Aluminium scrap price list Scrap metal recovery operations