सत्यखबर
मानसून बुधवार को मुंबई पहुंच गया। शहर के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। सुबह से जारी बारिश के कारण सड़कों पर घुटनों तक पानी जमा हो गया है। इस बीच, IMD मुंबई ने बताया है कि सैटेलाइट ऑब्जर्वेशन के मुताबिक मुंबई शहर और उपनगरों में अगले 3-4 घंटों के दौरान 2-3 सेमी प्रति घंटा के हिसाब से बारिश की आशंका है। मौसम विभाग ने मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों में 10 जून के लिए भी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।IMD मुंबई के उप महानिदेशक डॉ. जयंत सरकार के मुताबिक सामान्य तौर पर मुंबई में मानसून हर साल 10 जून को पहुंचता है,
ये भी पढ़े… यूपी में बड़ा सडक़ हादसा, 17 मरे, दर्जनों घायल,जानिए पूरा हादसा
लेकिन इस बार समय से एक दिन पहले दस्तक दे दी है। भारी बारिश को देखते हुए लोकल ट्रेन सेवा को कुर्ला और CSMT स्टेशन के बीच सुबह 9.50 बजे से ही रोक दिया गया है।मुंबई में भारी बारिश के बीच समुद्र में हाईटाइड आ सकती है। इस दौरान 4 से 5 मीटर तक लहरें उठने की संभावना है। इस दौरान अगर भारी बारिश जारी रही तो शहर के निचले इलाके पानी में डूब सकते हैं। इससे कोरोना काल में मुंबई की मुसीबतें और बढ़ जाएंगी।
Aluminum scrap export Aluminium scrap trade regulations Metal waste inspection