हरियाणा

मोदी सरकार में हज यात्रियों की संख्या में हुई अप्रत्याशित वृद्धि – अकबर खान

सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शासन में हज यात्रियों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। यह जानकारी हरियाणा सरकार में हरियाणा हज कमेटी के सदस्य अकबर खान राणा ने दी। उन्होंने बताया कि हज यात्रा कराने में मोदी सरकार ने पिछले सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं और पूरे देश से हज यात्रा पर जाने वालों का आंकड़ा 2 लाख तक पहुंच गया है तो हरियाणा से इस बार सर्वाधिक 1901 हाजी गए है। देश के इतिहास का यह पहला अवसर है जब सब्सिडी खत्म होने के बावजूद इतनी रिकॉर्ड संख्या में मुस्लिम हज यात्रा पर गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मुसलमानों के हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है और मुस्लिमों की मुख्य धार्मिक यात्रा हज को लेकर अत्यंत गंभीर है।

उन्होंने बताया कि पिछली सरकारों में भारत को आवंटित हज कोटा 136020 था लेकिन मोदी सरकार में इस कोटे में 63980 की बढ़ोत्तरी हुई है। दो लाख हज यात्रियों के कुल कोटे में से एक लाख 40 हजार का कोटा भारतीय हज समिति को और 60 हजार यात्रियों का कोटा हज समूह आयोजकों को दिया गया है। 60 हजार के इस आवंटन में दस हजार सीटें भारतीय हज समिति की दरों पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को दी जाएंगी। इस यात्रा को लेकर सरकार ने एक पारदर्शी और सौ प्रतिशत डिजिटल सिस्टम बनाया है और इसके लिए हज पोर्टल तैयार किया गया है।

Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा
Panipat News: बिजली की टूटी तार से गन्ने की पांच एकड़ फसल जलकर राख! दमकल के पहुंचने से पहले खेत की पूरी फसल स्वाहा

वहीं ऑल इंडिया हज कमेटी ने खून की जांच और छाती के एक्स-रे की रिपोर्ट की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब केवल एमबीबीएस डाक्टर से बनवाया मेडिकल सर्टिफिकेट भी मान्य किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार हाजियों को यात्रा के दौरान हरसंभव मदद देगी। यात्रा में एक ग्रुप के अंदर ज्यादा से ज्यादा 4 लोग शामिल किए गए है। 70 वर्ष या उससे अधिक की आयु की बुजुर्ग अपने साथ एक पारिवारिक सदस्य को भी साथ ले जाने की सुविधा दी गई है। हज पर जाने वाले यात्रियों को सरकार व हज कमेटी की ओर से कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। वहां पर 200 हाजियों पर एक खादिम-उल-हुज्जाज (खिदमतगार) की व्यवस्था होगी, जो किसी भी दिक्कत में हाजियों के लिए सदैव उपलब्ध होंगे।

Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस में राहुल गांधी का ऑपरेशन क्लीन! गुटबाज़ नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Back to top button