हरियाणा

मोरिशयस के बाद इंग्लैंड में गूंजेंगे गीता के श्लोक

सत्यखबर यमुनानगर (सुमित ओबेरॉय) – भारत के अलौकिक गौरवमई ग्रंथ गीता की गूंज अब भारत वर्ष में ही नहीं विदेशों में भी गूंजेगी गीता के ज्ञान का आनंद अब विदेशों में भी लोगों को मिलेगा ।महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी ने इंग्लैंड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने बताया कि पिछले तीन-चार वर्षों से कुरुक्षेत्र के अंदर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन हो रहा है ।क्योंकि शब्द अंतरराष्ट्रीय है यद्यपि कुरुक्षेत्र में अनेक देशों के गीता चिंतक गीता विचारक हर वर्ष आ रहे हैं।

लेकिन एक ऐसा निश्चय हुआ अंतरराष्ट्रीय शब्द की सार्थकता के अनुरूप कि भारत से बाहर भी विदेशों में गीता के महोत्सव हो गीता केवल भारत के लिए नहीं है यद्यपि भारत का गौरव है गीता पूरे विश्व के लिए है ।पूरी मानवता के लिए है इसीलिए इस बार पहली बार भारत से बाहर फरवरी में गीता महोत्सव मॉरिशस में आयोजित हुआ। पूरी मॉरिशियस सरकार ने साथ दिया वहां सरकार की संभावनाएं साथ जोड़ी एक अच्छा प्रभावशाली कार्यक्रम रहा। और उसके दूसरे संस्करण के रूप में यहां इंग्लैंड में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित हो रहा है अगस्त के दूसरे सप्ताह में नौ दस ग्यारह अगस्त को होगा।

CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
CET Fake Website: पंचकुला पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, नकली CET वेबसाइट के मास्टरमाइंड गिरफ्तार

इंग्लैंड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की विस्तृत जानकारी देते हुए ज्ञानानंद जी ने बताया9 अगस्त को ब्रिटिश पार्लियामेंट में राष्ट्रीय गीता महोत्सव का प्रारंभ होगा। 10 अगस्त ब्रिटेन के सभी संस्थाएं हैं हिंदू संस्थाएं हैं काउंसिल ऑफ ब्रिटेन विशेष रूप से उनके सौजन्य से सब संस्थाओं के सहयोग से एक सेमिनार होगा ।जिसमें हर वर्ग के लोग वहां पर उपस्थित होंगे। और 11 अगस्त को वहां एक विशाल गीता सद्भावना शोभायात्रा निकाली जाएगी ।

इस प्रकार उस देश में भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव होने जा रहा है जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल राज्यपाल और केंद्र से कुछ अधिकारी कुछ मंत्री उस महोत्सव में रहेंगे वही सवा सौ से डेढ़ सौ तक गीता भक्त भी वहां पर भाग लेंगे। पूरे विश्व को मानवता के मार्ग पर चलाने वाला भारत का गौरवमई करंट अब विदेशों में भी मार्गदर्शन करेगा यह भारत और भारतीयों के लिए भी बड़े ही गौरव का विषय है।

Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?
Haryana Weather Today: 9 जिलों में हुई झमाझम बारिश, क्या ये है बदलते मौसम की चेतावनी?

Back to top button