सत्य् खबर
मेष:- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मेष को सूर्य की उच्च राशि बताया गया है। इस राशि में प्रवेश करते समय सूर्य देव काफी अधिक प्रभावशाली रहेंगे और जातकों को इसका फल भी कई गुना प्राप्त होगा। 14 अप्रैल की रात 2 बजकर 30 मिनट पर सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश लेंगे। वह इस राशि में 14 मई तक विराजमान रहेंगे और इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्यदेव के मेष राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है। सूर्य का यह गोचर मेष राशि में होने जा रहा है। इस राशि के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपना हर कार्य सर्वोत्तम तरीके से पूरा करेंगे। इस अवधि में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।
वृष:- पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक प्रवृत्ति होगी। नेत्र या उदर विकार की संभावना है। शारीरिक या मानसिक तनाव मिल सकता है।इस गोचर का प्रभाव आपके ऊपर सकारात्मक रूप में देखने को मिलेगा। इस दौरान विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। आपके पुराने अटके हुए मामले सुलझ जाएंगे। आप अपने शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे। आर्थिक रूप से ये समय अनुकूल रहेगा। निवेश कर सकते हैं।
मिथुन:-क्रोध पर नियंत्रण रखें। शाही खर्च से बचना होगा। देव पूजन आपके लिए हितकर होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। इस राशि के जातकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आपको उन्नति के कई अवसर प्राप्त होंगे, उनका पूरा लाभ उठाएं। इस अवधि में आपको परिवार और दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मन में सकारात्मकता वास रहेगा।
कर्क:- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। संतान से मतभेद हो सकते हैं।इस अवधि में आपको अपने बड़ों, विशेषतौर पर पिता का सहयोग मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपकी तरक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों के साथ ही व्यापारियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
सिंह:- यदि आप विवाह की दहलीज पर हैं तो यह गुरु विवाह के बंधन में बांध सकता है। रोजगार की दिशा में सफ लता मिलेगी।इस गोचर के प्रभाव से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप धर्म-कर्म के कार्यों में काफी रूचि लेंगे। आपको नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा जो भविष्य में आपके काम आएंगे। आर्थिक मजबूती मिलेगी।
कन्या:- आप की राशि से छठे गुरु रोग और विरोधी बढ़ाएगा। कुछ पारिवारिक और कुछ व्यापारिक।सूर्यदेव के गोचर से आपको लाभ मिलेगा। आपको ऐसी जगह से धन लाभ मिल सकता है जिसकी आपने उम्मीद नहीं की थी। आप इस अवधि में अपने काम पूरे करने पर ध्यान दें। जरुरत पड़ने पर आप किसी की मदद भी ले सकते हैं।
तुला:-गुरु का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति कराएगा। बुद्धि कौशल से किया गया प्रयास सार्थक होगा।इस अवधि में आपकी लीडरशिप क्वालिटी में बेहतरी आएगी। आपके जीवनसाथी को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। आप अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखें।
वृश्चिक:-पारिवारिक दायित्व की पूर्ति कराने में सहायक होगा गुरु। वहीं किसी रिश्तेदार के कारण तनाव भी मिल सकता है।इस अवधि में आपका शत्रु पक्ष शांत रहेगा। इस दौरान जीवन के हर क्षेत्र में आपका काम सुगमता से पूरा हो जाएगा। आप अपना बजट संतुलित रखने में सफल रहेंगे। आप नई जिम्मेदारी उठाने के लिए भी तैयार रहेंगे।
धनु:- रचनात्मक प्रयास में सफलता देगा। धार्मिक और व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। चल अचल संपत्ति में वृद्धि कराएगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए ये समय काफी बढ़िया रहेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। आप अपनी बुद्धि के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। वहीं प्रेम जीवन में एक दूसरे पर विश्वास बढ़ेगा।
मकर:- संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में भी सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति कराएगा। धार्मिक यात्रा देगा। सूर्य के मेष राशि में प्रवेश कर जाने से मकर राशि के जातकों के जीवन में भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। दफ्तर में आपको वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार काम करना होगा। इस दौरान धेर्य बनाए रखें। घर अथवा वाहन से जुड़ा मामला सुलझ सकता है।
कुंभ:- किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफ लता मिलेगी।कुंभ राशि के जातक अपने पुराने संपर्क की मदद से अटका हुआ मामला सुलझा सकते हैं। इस अवधि में व्यापारियों को छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। ये समय आपके लिए सफलता लेकर आएगा।
मीन:- रचनातमक प्रयास फ लीभूत होंगे लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लापरवाही तनाव देगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।मीन राशि के जातकों के जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। आपको करियर से जुड़े कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं, सोच समझकर फैसला लें।
Aluminium scrap purity Scrap aluminum sustainability Metal reclaiming Yard