सत्य खबर,यमुनानगर
छप्पर के एक गांव में दंपति के साथ मारपीट और ज्यादती का मामला सामने आया है। यहां दो लोगों ने घर में घुसकर पहले तो दंपति के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी महिला को खींचकर गन्ने के खेत में ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपियों ने पहले भी घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया था। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर एक आरोपी को नामजद करते हुए एक अन्य पर दुष्कर्म के प्रयास, मारपीट, छेड़छाड़ और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके घर में घुस आए और गाली गलौज करने लगे। महिला के पति ने जब आरोपियों से घर से जाने को कहा तो मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद आरोपी महिला को खींचकर जबरदस्ती गन्ने के खेत में ले गए। जहां आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उससे दुष्कर्म करने की कोशिश की।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
Aluminum scrap types Aluminium scrap treatment Metal waste recycling services
Metal waste reclamation facility Ferrous material efficiency Iron waste reclaiming and reuse
Ferrous waste repurposing, Iron scrap material recovery, Scrap metal regenerating facility