सफीदों :महाबीर मित्तल
उपमंडल के गांव अंटा में विवाहिता की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि विवाहिता घर में ही फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। जानकारी के अनुसार मृत्तक महिला (23) रहस्यमयी परिस्थतियों में मृतावस्था में फंदे पर लटकी हुई मिली। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि महिला पानीपत जिले के गांव कुराड गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी लगभग अढ़ाई साल पहले अंटा गांव के अतर ङ्क्षसह के साथ हुई थी। महिला को एक साल का लडक़ा भी बताया जाता है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस नगर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही थी।
Copper recycling facility Copper recycling education Metal reclaimer
Copper cable recycling technology, Metal recycling infrastructure, Copper scrap sorting and grading