सत्यखबर
किसान नेता राकेश टिकैत नौ फरवरी को पिहोवा के गांव गुमथला गढू पहुंच रहे हैं। इसके लिए आंदोलन से जुड़े किसानों ने आस-पास के 60 गांवों में लोगों को न्यौता देने का फैसला लिया है। लोगों की भीड़ को देखते हुए जगह के लिए भी गांव थाना के टोल प्लाजा की बजाय गांव गुमथला गढू में खाली पड़ी अनाज मंडी को चुना गया है। इसके लिए कई कमेटियां गठित कर रविवार से प्रचार भी शुरू कर दिया है।
https://sat.magzian.com/%e0%a4%9a%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%a6/
कुरुक्षेत्र में दो जगह जारी है किसानों का धरना
कुरुक्षेत्र में दो जगह गांव थाना और सैनी माजरा टोल पर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। आंदोलन की शुरुआत से ही किसान इन दोनों जगहों पर डटे बैठे हैं। ऐसे में अलग-अलग नेता इनके बीच पहुंचकर धरनारत किसानों में जोश भर रहे हैं। दूसरी ओर 26 जनवरी के बाद से कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं बंद होने पर किसान नेता स्वयं अलग-अलग जिलों में आंदोलन कर रहे किसानों के पास पहुंच रहे हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में ही दो फरवरी को भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढूनी भी सैनी माजरा टोल पर पहुंचे थे। किसानों के बीच पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी ने आंदोलन जारी रखने के लिए किसानों में जोश भरा था। अब किसान नेता राकेश टिकैत भी कुरुक्षेत्र पहुंच रहे हैं।
Aluminium scrap buying prices Aluminium recycling policies Scrap metal recovery plants