सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :- हुडा ग्राऊंड में श्री सिद्धि विनायक सेवा समिति द्वारा आयोजित तीसरे गणपति उत्सव व श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को नंद गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई। कार्यक्रम के पांचवें दिन मंगलवार को मुख्य यजमान के रूप में सुरेश पप्पू, बलविन्द्र धीमान, मनमोहन मित्तल, सुधीर गुप्ता व सुरेन्द्र बात्ता आदि ने शिरकत की। कथावाचक राजेन्द्र महाराज ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र को समृद्धि तथा उन्नति गौ माता ही देती है। गौ-सेवा से राष्ट्र, प्रगति के पथ पर पहुंच सकता है। भगवान श्री कृष्ण ने गौ सेवा के प्रभाव से अनेक असुरों का दमन करने में सक्षम हो सके। पूतना, अधासुर, वकासुर, तृर्णावर्त, केशी, वत्सासुर, रूपी असुरी शक्ति देश से गो, धन को विनष्ट कर सिन्धेटिक दूध, जर्सी आदि को स्थापित कर देश को रोग, दोष, शोक तथा आदि व्याधि के गर्त में धकेलने का कुचक्र रच रहे है। हरियाणा महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी ने विशेष रूप से पहुंचकर महाराज से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सतीश मित्तल, अनिल गुप्ता, खजांची लाल गोयल, नरेश जैन, राजीव गर्ग, विनोद मंगला, सतीश बंसल, देवीराम गर्ग, कैलाश सिंगला, राकेश शर्मा, जयपाल बंसल, विशुल गर्ग, राजेश गर्ग, राजकुमार बंसल, गौतम जैन व बलभद्र गोयल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Aluminium recycling process optimization Scrap aluminium repurposing technologies Scrap metal reduction