रोहतक में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिले में कई गांवों के लोगों ने 15 स्थानों पर सड़कें जाम कर दीं। सूचना मिलने के बाद कुछ स्थानों पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसानों ने जाम नहीं खोले। किसान नेताओं ने मांग की है कि किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किया जाए।
शनिवार दोपहर बाद जैसे ही किसानों को सूचना मिली कि रोहतक में किसानों पर लाठीचार्ज किया गया है तो वो चार बजे गांव कंडेला में जींद-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। यहां पर सड़क पर बैलगाड़ी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहन खड़े करके रास्ता अवरुद्ध कर दिया। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की दोनों तरफ लाइनें लग गईं। इस बीच एक एंबुलेंस को किसानों ने रास्ता दिया। इसके बाद रामराय गांव में जींद-हिसार नेशनल हाईवे को भी किसानों ने जाम कर दिया। यहां भी किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। देर शाम को लगभग छह बजे दनौदा कलां में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को भी जाम कर दिया गया। किसान नेताओं ने सरकार को कोसते हुए कहा कि किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
किसानों ने कहा कि अब सरकार के साथ उनकी आर-पार की लड़ाई होगी। इस प्रकार की ओछी हरकत करके सरकार उनको उकसा रही है। किसान अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से कह रहे हैं, लेकिन सरकार नहीं चाहती कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण हो। सरकार किसानों को उग्र करना चाहती है। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य कैप्टन भूपेंद्र सिंह जागलान, कैप्टन वेदप्रकाश बरसोला ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं किसानों की एकता को तोड़ने के लिए की जा रही हैं। सरकार किसानों को उग्र करना चाहती है। लेकिन वह लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपना आंदोलन करते रहेंगे। किसान नेताओं ने जाम लगा रहे लोगों से अपील करते हुए कहा कि जब तक संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कोई आदेश नहीं आता, तब तक किसान किसी भी प्रकार से जाम आदि नहीं लगाएं। समाचार लिखे जाने तक जाम लगने की सूचनाएं लगातार आ रही थी।
वहीँ नेशनल हाईवे- 9 पर रामायण टोल प्लाजा पर किसानों ने जाम लगा दिया। शाम करीब साढ़े छह बजे किसानों ने वाहनों के आवागमन को रोक दिया व सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। आसपास के काफी गांवों से किसान रामायण टोल प्लाजा पर पहुंच गए। महिलाएं भी काफी संख्या में टोल प्लाजा पर मौजूद रही। इस दौरान हिसार-दिल्ली रोड जाम में काफी वाहन जाम में फंस गए।
बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर आंदोलनकारियों द्वारा किए जा रहे विरोध के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक में पुराना आइटीआइ ग्राउंड में सांसद डॉ अरविंद शर्मा के पिता सतगुरु दास शर्मा की रस्म पगड़ी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, मंत्री मूलचंद शर्मा भी पहुंचे।
इस दौरान किसानों ने सीएम का विरोध कर दिया था और पुलिस व किसानों के बीच संघर्ष हुआ था। कई किसान व पुलिस कर्मी संघर्ष में घायल हो गए थे। इसके विरोध में रामायण टोल प्लाजा पर धरना देकर बैठे किसानों ने शाम साढे छह बजे रोड जाम कर दिया। किसान नेताओं ने कहा है कि सुबह तक पूरे हरियाणा के रास्ते जाम कर देंगे।
Aluminium recycling research and development Scrap aluminium utilization methods Scrap metal baling
Scrap metal refining Ferrous waste regulatory standards Iron scrap repurposing
Ferrous material sales, Iron reprocessing facility, Metal reclaiming facility services