हरियाणा

लोगो की हक की आवाज़ के लिए जन चेतना मंच चुनावी मैदान में

सत्यखबर गुरुग्राम (ब्यूरो रिपोर्ट) – हरियाणा विधानसभा चुनाव अब तूल पकड़ रहा है। जहा भाजपा रथ यात्रा के जरिये चुनाव प्रचार कर रही है तो वही अब नव जन चेतना मंच लोगो की हक की आवाज़ के लिए चुनावी मैदान में उतर गया है।

नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ट कुमार गोयल अब चुनावी मैदान में उतर चुके है और रोजाना दर्जनों गांव का दौरा कर लोगो की समस्या को सुन रहे है। वही गोयल की माने तो अगर जनता ने उनको मौका दिया तो जनता की आवाज़ और मुद्दा वो विधानसभा में उठा इनकी समस्या का समाधान करेंगे।

Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम
Haryana: क्या अब खत्म होगा हरियाणा का हथियारों वाला गानों का दौर? STF ने उठाया बड़ा कदम

दरअसल वशिष्ट कुमार गोयल ने कल सोहना के गांव कांगरका, बावला, रायपुर, बालूदा, पीर कॉलोनी का दौरा किया और लोगो की समस्या सुनी। वही इस दौरान महिला की तादात सबसे ज्यादा देखने को मिली और गोयल ने महिलाओं को विश्वास दिलाया कि उनके न्याय, सुरक्षा, सम्मान के लिए वो लड़ाई लडेंगे

वही आगामी 7 सितम्बर को नव जन चेतना मंच तावडू के रामलीला मैदान में इतिहासिक रैली करने जा रहा है जिसमे भारी संख्या में लोगो के पहुचने की संभावना है। वही माना जा रहा है कि इस रैली से सोहना विधानसभा चुनाव के समीकरणों में बड़ा फरेबदल देखने को मिल सकता है।

Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!
Haryana Covid: हरियाणा में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा, गुरुग्राम-फरीदाबाद में अलर्ट जारी!

Back to top button