सत्यखबर
हर दिन कोई न कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है। ऐसे ही देहरादून में एक व्यक्ति की साइबर ठगी का शिकार होने की खबर सामने आई है। बता दें कि व्यक्ति से पहले एक विदेशी महिला ने फेसबुक पर दोस्ती की। उसके बाद डॉलर का लालच देकर साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी कर ली। वहीं पीड़ित ने इस बात की शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी। जिसके बाद अज्ञात महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढें:- बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए आयुष मंत्रालय ने जारी की ये नई गाइडलाइनस
मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के सुभाषनगर निवासी आनंद सिंह भंडारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी फेसबुक पर एक विदेशी महिला से दोस्ती हो गई थी। दोनों की धीरे-धीरे बातचीत शुरू हो गई। महिला ने खुद को सैन्य अधिकारी बताया था। महिला ने आनंद को बताया कि उनके पास 1 करोड़ डॉलर हैं जिन्हें वह व्यक्तिगत कारणों से अपने पास नहीं रख पा रही हैं। महिला ने डॉलर आनंद सिंह को भेजने की बात कही।
जिसके बाद आनंद के पास दिल्ली एयरपोर्ट से एक व्यक्ति का फोन आया जो खुद को कस्टम अधिकारी बताया। व्यक्ति ने आनंद से डॉलर प्राप्त करने के लिए अलग-अलग शुल्कों के रूप में साढ़े 11 लाख रुपये की धनराशि विभिन्न खातों में जमा करवा दी। जब तक आनंद सिंह को ठगी का एहसास होता तब तक वह इसका शिकार हो चुका था। उन्होंने फिर इसकी शिकायत साइबर थाने में दर्ज करवा दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Aluminum wheel scrap Scrap aluminium collection services Metal waste resale