सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) – हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यारानी दनौदा ने शनिवार सांय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान से मुलाकात की और प्रदेश की राजनीतिक हालातों पर विस्तार से चर्चा की। विद्यारानी दनौदा ने बताया कि चर्चा में विशेष मुद्दा यह रहा कि कांग्रेस पार्टी में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इसके लिए गांव- गांव और मोहल्लों में जाकर महिलाओं को विश्वास में लेना होगा और उन्हें अपने अधिकारों के बारे में अवगत कराना निश्चित किया गया। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी पहले भी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती आई है, लेकिन अब अधिक से अधिक महिलाओं को जोडऩा उनका उद्देश्य रहेगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में प्रदेश में महिलाओं की स्थिति दयनीय हो गई है और कांग्रेस राज में ही महिलाओं के हित सुरक्षित हैं।
Eco-friendly metal recycling Ferrous material energy efficiency Iron recovery plants
Ferrous scrap recycling equipment, Iron scrap reclaiming, Scrap metal handling solutions
Aluminum scrap supply chain Scrap aluminium circular supply chain Metal recycling recovery