रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दामों में निरंतर वृद्धि को लेकर आम जनता में भाजपा सरकार के प्रति रोष
सत्य खबर, नारायणगढ़ (सरिता धीमान)। देश व प्रदेश में डीजल व पेट्रोल तथा रसोई गैस की बढती कीमतों तथा बढती मंहगाई के चलते हलका नारायणगढ़ से कांग्रेस पार्टी की विधायक शैली चौधरी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित नेता जी चौंक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं ने भी शिरकत की। विधायक शैली चौधरी अन्य प्रदर्शनकारियों सहित विश्राम गृह से नेता जी चौंक पर पहुंची जहां प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र व हरियाणा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विधायक शैली चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी सैलजा जी के आदेश पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। देश में सभी जरूरी चीजों के दाम बढ रहे हैं व मंहगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के दामों में अत्याधिक वृद्धि की गई है जिससे आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। कोरोना महामारी के दौरान हुए लॉक डाउन के कारण लोगों का रोजगार चला गया है, लोग बेरोजगार हो चुके हैं और उपर से मंहगाई के कारण लोगों को जीवन यापन करना मुश्किल हो चुका है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार के 7 वर्ष के शासनकाल में कुप्रबंधन के कारण रसोई गैस के दाम लगभग दोगुणा हो चुके हैं। पिछले एक वर्ष के दौरान रसोई गैस के दामों में 311 रुपये से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। यही नहीं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में उल्लेखनीय कमी होने के बावजूद केन्द्र सरकार ने डीजल व पेट्रोल के दामों में आये दिन बढ़ौतरी की जिससे आज कई प्रदेशों मे पेट्रोल के दाम 100 रूपये से भी अधिक हो चुके हैं और डीजल भी 90 रूपये से उपर पहुंच चुका है। डीजल के दामो में बढ़ौतरी का सीधा असर किसान की खेती व माल भाड़े पर पडऩे से हर वस्तु के दाम बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि तीन मास के दौरान साबुन व तेल जैसी चीजों के दामों में 42 फीसदी से अधिक की बढ़ौतरी हुई है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गलत आर्थिक नीतियों व कुप्रबंधन के कारण महंगाई बढी है। भाजपा सरकार ने गरीब व जरूरतमंद 11 लाख से अधिक परिवारों को मिलने वाला सरसों का तेल देना बंद कर दिया है। विधायक ने विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं भी सुनी व अधिकारियों को समस्याएं हल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस नेता बिरेन्द्र सिंह गुज्जर, गुरमिन्द्र सिंह बेरखेड़ी, पवन धीमान, देश बंधु जिंदल, राज कुमार धीमान, नरेन्द्र देव शर्मा, अमित वालिया, जितेन्द्र सिंह, सुरेश धीमान, सुधा शर्मा, संदीप नखड़ौली, पृथ्वी सिंह, सोनू मानकपुर, मेजर वासलपुर, बृज मोहन सैनी, बलविन्द्र वालिया, सुखदेव सैनी, सतपाल टोका, नसीब उज्जल, विजय कंसल, मुलख राज, अमित विकास, कुलबीर सिंह बिल्ला, बृज लाल बख्तुआ, नीरू धीमान, निशा चौधरी नखड़ौली, शिखा देवी, सरला शर्मा, रेणु शर्मा, आरती शर्मा, पूनम बक्शी, मंजीत धीमान, रजनी यादव, अनिता रानी, मंजीत चौधरी, उषा रानी, ममता जिंदल, गीता रानी व लवली जिंदल सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
Aluminium byproduct reclamation Aluminum scrap packaging Scrap metal trade associations