सत्यखबर सफीदों (महाबीर मित्तल) – जेसीआई इंडिया के जोन 10 का प्रथम वार्षिक मंडल अधिवेशन जोश 2018 दिल्ली के पाम ग्रीन रिसोर्ट में जेसीआई रोहिणी सेंट्रल द्वारा आयोजित किया गया। जिसमे मंडल 10 के अभी अध्यायों द्वारा वर्ष 2018 में किए गए कार्यों के लिए उनको सम्मानित किया गया व वर्ष 2019 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जेसीआई सफीदों के पूर्व अध्यक्ष व मंडल एक के पूर्व उपाध्यक्ष जेसी विनोद कंसल को सर्वसम्मति से मंडल सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिसे जेसी विनोद कंसल ने सहर्ष स्वीकार किया व यह विश्वास दिलाया कि जिस उम्मीद से मंडल के सभी सम्मानित पूर्व अध्यक्षों व अन्य सम्मानित सदस्यों ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है मैं उस पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करूंगा। इसके बाद उन्होंने जेसीआई सफीदों के सभी सदस्यों का उनके सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। इसी दौरान जींद से जेसी जितेंद्र चहल को सर्वसम्मति मंडल अध्यक्ष चुना गया।
जबकि हिसार से जेसी संदीप लांबा, गोहाना से डा. प्रिंस जुनेजा और जींद से जेसी सुनील माटा को मंडल उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया।
Clean aluminium scrap Aluminium scrap legal compliance Scrap metal resource recovery
Metal scrap recycling Ferrous material recycling environmental impact analysis Iron recycling and recovery center
Ferrous waste sustainable practices, Iron reclaiming and recycling, Metal reclaiming process