सत्यखबर,महाराष्ट्र
महाराष्ट्र पर कोरोना कहर बरपा रहा है। हालात बद से बदतर हो रहे हैं। नतीजा ये है कि महाराष्ट्र अब लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। महाराष्ट्र में अब सम्पूर्ण लॉकडाउन की तैयारी है। मंगलवार को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक हुई थी। जिसमें करीब सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से राज्य में सीरियस लॉकडाउन लगाने की बात कही थी। वहीं लॉकडाउन पर आज रात 8 बजे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ऐलान कर सकते हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि जैसे यूनाइटेड किंगडम ने 3 महीने तक फु ल लॉकडाउन रखा और बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन किया, हमारी तैयारी भी कुछ ऐसी ही है।
यह भी पढ़े… निजी अस्पतालों 600 और राज्य सरकार को 400 में मिलेंगी वैक्सीन- सीरम इंस्टीट्यूट
वहीं मंत्री असलम शेख ने कहा कि महाराष्ट्र में भी ऑक्सीजन का संकट है। मरीज परेशान हैं। इसलिए महाराष्ट्र लॉकडाउन की तरफ जा रहा है।महाराष्ट्र ने 10वीं की परीक्षा भी रद्द कर दी गई हैं। इस बीच महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना को पस्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सभी तरीके के फैसले लेने के अधिकार तीन सदस्यीय कमेटी को दिए हैं। मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव और वित्त सचिव को कैबिनेट मीटिंग में सभी अधिकार दिए गए हैं। कोई सामान खरीदना हो, ऑक्सीजन लाना हो, बेड, कोविड सेंटर, वैक्सीन या लोगों के स्वास्थ्य संबंधी कोई भी काम उसका फैसला ये कमेटी ही लेगी।
महाराष्ट्र में केस कम हों उसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार के नए आदेश के मुताबिक सभी ग्रोसरी, सब्जी की दुकानें, डेयरी, फ ल की दुकानें, मांस-मछली बेचने वाली दुकानें और बेकरी अब सिर्फ सुबह 7 से 11 बजे तक ही खोल सकते हैं। जबकि पहले ये दुकानें शाम 8 बजे तक खुली रहती थी। पर अब केवल चार घंटे के लिए खुली रहेंगी। महाराष्ट्र में कोरोना को कंट्रोल में करने के लिए अब तक ब्रेक द चेन मुहिम चल हुई थी। जिससे कोरोना केस कम नहीं हो रहे हैं। इसी वजह से महाराष्ट्र सीरियस लॉकडाउन की तरफ बढ़ गया है।
Aluminium scrap processing methods Scrap aluminium alloy sorting Scrap metal reclamation and reprocessing