तरावड़ी, (रोहित लामसर)।
महिलाओं को झांसे में फंसाकर उनके गले से चैन उतारने और हाथों से सोने के कंगन उड़ाने वाले गिरोह की एक महिला सदस्य को गुरुद्वारे के सेवादारों की मदद से पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने गिरोह की इस महिला को काबू कर पूछताछ की है। मिली जानकारी के अनुसार पंचमी पर्व के अवसर पर शातिर ठग महिलाओं के गिरोह ने कई महिलाओं के साथ छीना झपटी और झगड़ा किया। गांव रमाना-रमानी निवासी कुलदीप कौर जब तरावड़ी शीशगंज गुरुद्वारे के गुरु घर में नत्मस्तक हो रही थी तो इस महिला गिरोह की एक सदस्य ने महिला के हाथ से सोने का कंगन उतारने की कोशिश की। तुरंत महिला ने जब देखा तो उसके हाथ में पहना हुआ सोने का कंगन टूटा हुआ था और गिरोह की महिला भागने लगी। महिला ने तुरंत शोर मचाया और गुरुद्वारे के सेवादारों को बताया। गुरुद्वारे के सेवादारों ने महिला को तुरंत काबू कर लिया और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला को तुरंत हिरासत में ले लिया है। इधर थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तरावड़ी पुलिस मौके पर पहुंची थी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की शिकायत पर महिला को हिरासत में लिया गया है। महिला से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पहले भी दो बार इसी महिला को सोने के गहने उतारते हुए काबू किया गया था, लेकिन हर बार पंचमी पर्व के अवसर पर महिला घटना को अंजाम देती हैं। सोने के गहने चोरी होने के कई मामले सामने आ चुके थे, शायद इसी महिला गिरोह की अन्य सदस्यों ने चोरी की वारदातों को अंजाम दिया हो। उन्होंने पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
दो पर्स और एक मोबाईल भी हुआ चोरी :- करनाल से तरावड़ी शीशगंज गुरुद्वारा में मत्था टेकने के लिए पहुंची दो महिलाओं आरती और कविता निवासी रामनगर के भी दो पर्स और एक मोबाईल चोरी हो गया। उन्होने बताया कि जब वह गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए हाथ धो रही थी तो उनके पास रखे हए पर्स गायब मिले। उन्होने बताया कि दोनों पर्सों में करीब 2 हजार रुपए की राशि और एक मोबाईल था। महिलाओं ने बताया कि शातिर महिला गिरोह ठग ने उन्हें भी चुना लगा लिया है।
Aluminium recycling best methods Scrap aluminium reclaiming Scrap metal repurposing technologies
Scrap aluminum exporters Scrap aluminium upgrades Scrap metal market intelligence