सत्य खबर राजस्थान
भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर भाजपा जिलाउपाध्यक्ष गुलाब सींवर ने बसीर गौशाला में अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा गोशाला प्रधान सहदेव खद्दा ओर सभी गोसेवकों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाजपा जिलाउपाध्यक्ष गुलाब सींवर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज भी ऐसा लगता है कि अटल जी हमारे बीच में हैं। उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उसका अनुसरण कर हमें आगे बढ़ना होगा। श्रद्धेय अटल के प्रति युवाओं का विशेष प्रेम था। कार्य करने की शैली एवं शालीनता के कारण भारतीय राजनीति में अटलजी का अलग स्थान रहा है।
यह भी पढ़े:-
ये देश अटल जी के योगदान को कभी नहीं भुला सकता। उनके नेतृत्व में परमाणु शक्ति में भी देश का सिर ऊपर हुआ। पार्टी नेता हों, संसद सदस्य हों, मंत्री हों या प्रधानमंत्री हों, अटल जी ने प्रत्येक भूमिका में आदर्श को स्थापित किया। भारत हमेशा उनकी उत्कृष्ट सेवा और हमारे राष्ट्र की प्रगति के प्रयासों को याद रखेगा। मोके पर राजेन्द्र महला, लेखराज कड़वासरा, सतपाल कड़वासरा ,इंद्राज मेघवाल, सुभाष सुथार, राजपाल, विजेन्द्र रेवाड़, श्योपत ज्याणी, सूखा सिंह मजहबी सिख, आदि उपस्थित रहे।
Aluminum scrap exporters Aluminium scrap processing facilities Metal scrap recovery solutions