सत्यखबर, करनाल
करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद संजय भाटिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी नहीं चाहती कि किसान अपनी इच्छा अनुसार फसल किसी को बेचे। फसल का उचित मूल्य मिले। कांग्रेस कार्यकाल की नीतियों ने किसानों को कभी आत्मनिर्भर नहीं बनने दिया। भाजपा किसानों को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। प्राकृतिक आपदा से खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा दे रही है। संजय भाटिया भाजपा के समालखा शहरी मंडल अध्यक्ष जगदीश रमन की मां की रस्म पगड़ी पर समालखा आए थे।
साथ ही उन्होंने कहा कि हर कोई अपने सामान का मालिक होता है तो किसान भी अपनी मर्जी के अनुसार फसल बेचने का हकदार है। उन्होंने व्यापारियों को भी आश्वस्त किया कि प्रदेश की कोई भी मंडी बंद नहीं होगी। किसी का रोजगार नहीं छिनेगा। इस अवसर पर जगदीश रमन, मंजीत डिकाडला, राधेश्याम जिदल, सरोज बाला शर्मा, संदीप गुप्ता, अनिल व संजय बैनीवाल, शिव कुमार जैन, कृष्ण छौक्कर, पार्षद श्यामसुंदर बरेजा मौजूद रहे
https://www.youtube.com/watch?v=A19685hKxgg
Scrap aluminium pricing trends Aluminium scrap collection points Metal salvage yard solutions