सत्यखबर, पानीपत
हरियाणा की प्रसिद्व डांसर व कलाकार सपना चौधरी अपने अंदाज की वजह से करोड़ों लोगों का दिल धडक़ा चुकी है। इनकी फैन फ़ॉलोविंग न केवल हरियाणा, यूपी, राजस्थान बल्कि पूरे हिंदी भाषी क्षेत्र में है। लॉकडाउन के दौरान उनकी एक नई एलबम वीडियो आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सपना चौधरी का आजकल घाघरा गाना सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं शॉर्ड वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स भी घागरे गाने की वीडियोज बना रहे हैं।
ये भी पढ़ें… हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में आंधी व बारिश से मौसम हुआ सुहवना
जिन पर उन्हें भी लाखों व्यूज मिल रहे हैं। घागरा गाना हरियाणा और राजस्थान की पृष्ठ भूमि से ज्यादा मेल खा रहा है। ऐसे में राजस्थान के फैंस में भी ये गाना काफी हिट हुआ है। सपना चौधरी के इस गाने घाघरा को सिंगर रुचिका जांगिड़ ने गाया है।
गाने में सपना के साथ विवेक राघव नजर आ रहे हैं। गाने के बोल पवन सरोहा ने लिखे हैं जबकि इसका म्यूजिक सूर्या पांचाल ने दिया है। गाना जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड़ हुआ कुछ ही देर में उठना शुरू हो गया। उसके बाद तो रिकार्ड तोड़ते हुए लाकडाउन में दो महीने के बीच ही मंलगवार तक सपना चौधरी के इस गाने को 22 लाख लोग देख चुके थे। जबकि फिलहाल भी देखने वाले आनलाइन थे।
Aluminium scrap reselling Scrap aluminium energy efficiency Metal waste recovery solutions