हरियाणा

सफाई कर्मचारियों को समाजसेवी रामनिवास सुरजाखेड़ा ने दिया समर्थन

सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
पिछले 16 दिन से जारी नगर परिषद कर्मचारी संघ व हरियाणा अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल की अध्यक्षता नगर परिषद संघ प्रधान जगदीश और संचालन विनोद ने किया। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांगों को जायज मांगते हुए समाजसेवी रामनिवास सुरजाखेड़ा ने हड़ताल का समर्थन किया तथा सरकार से अनुरोध किया कि वो जल्द से जल्द नगरपरिषद की जायज मांगों को स्वीकार करें, ताकि शहर में सफाई व्यवस्था सचारू रूप से चालू हो सके तथा सफाई कर्मचारियों को तन-मन-धन से साथ देने का वायदा करते हुए नगरपालिका यूनियन को 50 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग भी दिया। इसी मौके पर पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर नगरपालिका कर्मचारियों के पक्ष में समर्थन जताते हुए 10 से 12 बजे तक कलम छोड़कर सरकार का बहिष्कार करते हुए गेट मींटिग करते हुए हड़ताल का समर्थन किया तथा हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को ब्रांच के कैशियर विनोद मलिक, सचिव सेवा सिंह चहल व राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र शर्मा ने संबोधन भी किया। इसके रोष स्वरूप सर्व कर्मचारी संघ ने हड़ताल के माध्यम से आह्वान किया कि अगर सरकार अपनी दमनबाजी नीतियों से बाज नहीं आई तो आने वाले समय में सर्व कर्मचारी संघ व नगरपालिका संघ सरकार के साथ आरपार की लड़ाई लड़ेगा। इस मौके पर हरियाणा सर्वकर्मचारी संघ राज्यकारिणी सदस्य मा. बलबीर सिंह, सर्वकर्मचारी संघ ब्लॉक प्रधान इन्द्र सिंह श्योकन्द, ईश्वर सिंह सच्चाखेड़ा, राजेन्द्र टेहरपुरिया, विरेन्द्र सिंह, सावित्री देवी, पूर्व प्रधान राजा राम बेदी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button