आरोपी युवक फरार, खाली प्लाट में पड़ा मिला देसी कट्टा
बुरी तरह से घायल महिला पानीपत रैफर
सीसीटीवी फूटेज में युवक का चेहरा आया सामने
आपसी रंजिश का बताया जा रहा है मामला
सत्य खबर, सफीदों, महाबीर मित्तल: नगर की सीता श्याम कालोनी स्थित एक घर में घुसकर युवक ने महिला को गोली मार दी। इस घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। खून से लथपथ महिला को सफीदों के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए उसे रैफर कर दिया। परिजन उसे पानीपत के किसी नीजि अस्पताल में ले गए। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर एएसपी नितीश अग्रवाल, थाना प्रभारी सिटी रामकुमार, थाना प्रभारी संजय कुमार व सीआईए इंचार्ज अब्बास खान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को एक अज्ञात युवक नगर की सीता श्याम कालोनी स्थित मनमोहन सिंह उर्फ टहनी के मकान पर पहुंचा और उसे आवाज लगाई। आवाज लगाने पर उसकी पत्नी सुरजीत कौर बाहर आई। महिला जैसे ही मकान के मुख्य गेट के करीब पहुंची तो युवक ने उसे गोली मार दी और युवक मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर महिला का पति मनमोहन उर्फ टहनी बाहर आया और युवक का गली में पीछा किया और पकड़ो-पकड़ो की आवाज लगाई लेकिन युवक मौके से भागने में कामयाब हो गया।
यह भी पढ़े:-
आवाज को सुनकर मौके पर काफी तादाद में लोग मौके पर जमा हो गए। मनमोहन ने लोगों के सहयोग से किसी तरह महिला को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने उसकी गंभीरावस्था को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर रैफर कर दिया। परिजनों ने महिला को पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पाकर सूचना पाकर एएसपी नितीस अग्रवाल, थाना प्रभारी सिटी रामकुमार, थाना प्रभारी संजय कुमार व सीआईए इंचार्ज अब्बास खान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। इसी खोजबीन के बीच पुलिस को वारदात को अंजाम देने में प्रयोग किया गया देसी कट्टा कालोनी में खाली पड़े एक प्लाट में बरामद कर लिया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी और आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही थी।
यह भी पढ़े:-
बाक्स:
आपसी रंजिश का बताया जा रहा है मामला
घटना में घायल महिला के ससुर महेंद्र सिंह की माने से यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बेटे के परिवार के साथ पड़ौस का एक परिवार तनातनी रखता है। कुछ दिन पहले भी घर पर दो युवक आए थे। आज फिर एक युवक घर पर आया और मेरे बेटे मनमोहन को आवाज लगाई। मेरे बेटे की बजाए मेरी पुत्रवधू घर से बाहर आई तो उसे गोली मार दी। दरअसल यह युवक मेरे बेटे को ही मारने के लिए आया था।
यह भी पढ़े:-
बाक्स:
सीसीटीवी फूटेज में आया युवक का चेहरा सामने
घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फूटेज को खंगाला। इन सीसीटीवी कैमरों में आरोपी युवक का चेहरा सामने आया है। पुलिस ने इन फूटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। फूटेज में आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर तेज भागता दिखाई दे रहा है और कुछ दूरी पर वह आराम से चलने लगता है। इतने में महिला का पति मनमोहन आरोपी के पीछे दौड़ता हुआ दिखाई पड़ता है। पति ने युवक का पीछा तो किया लेकिन वह मौके से भागने में कामयाब हो गया।
यह भी पढ़े:-
Aluminium scrap import duties Aluminium scrap secondary markets Metal scrap yard recycling