सत्य खबर,सिरसा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि के कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने सिरसा में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर सामुदायिक रेडियो स्टेशन का विधिवत उद्घाटन किया। आज से ये रेडियो स्टेशन अब किसानों के लिए समर्पित कर दिया गया है। इस सामुदायिक रेडियो स्टेशन को हरियाणा सरकार के सहयोग से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत स्थापित किया गया है। इसके प्रसारण की शुरुआत से किसानों को मौसम सम्बन्धी जानकारी, विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की सलाह, पशुपालन एवं गृह विज्ञान से संबंधित नवीनतम जानकारी प्रदान की जाएगी।
कुलपति प्रोफेसर समर सिंह ने कहा कि सामुदायिक रेडियो स्टेशनों के प्रसारणों का कृषि विकास में महत्वपूर्ण योगदान होगा। इन स्टेशनों पर किसानों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। इन पर प्रसारित कार्यक्रमों के माध्यम से किसान सम-सामयिक विषयों पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थानीय संस्कृति, कला एवं ज्ञान को भी बढ़ावा देंगे तथा किसानों की आय दोगुना करने में माननीय प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के उदेश्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन स्टेशनों पर महिलाओं को स्वावलंबी व स्वरोजगारोन्मुखी बनाने संबंधित कार्यक्रम भी सुव्यविस्थत तरीके से अधिक से अधिक प्रसारित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय एक साथ सात सामुदायिक रेडियो स्टेशन स्थापित करने वाला देश का पहला कृषि विश्वविद्यालय बन गया है।
उन्होंने बताया कि किसानों की आर्थिक दशा सुधारने की और भी जो कदम विवि व सरकार द्वारा उठाये गए है , उनकी भी जानकारी प्रसारण के माधयम से दी जाएगी। उन्होंने कहा की कृषि विवि हिसार द्वारा गेहूं की नई किस्म 1270 भी ईजाद की गई है जिसकी रोग प्रतिरोधक शक्ति अन्य किस्मों की तुलना में अधिक है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए पराली प्रबंधन बेहद जरूरी है और इसके लिए विवि ओर सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से करोड़ों की संख्या में मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं।
Aluminium swarf recycling Aluminium scrap purity standards Metal waste reprocessing facility