सत्यखबर, रोहतक
हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव का परिणाम घोषित किए जाने लगे हैं। स्थानीय निकाय के लिए 27 दिसंबर को मतदान के बाद आज सुबह से मतगणना हो रही है। रोहतक के सांपला नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन पद पर भाजपा प्रत्याशी सोनू को निर्दलीय पूजा ने बड़े अंतर से हराया। निर्दलीय प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता है लेकिन कांग्रेस यहां सिंबल पर नहीं लड़ी थी।अंबाला नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए पांचवें राउंड तक हरियाणा जन चेतना पार्टी शक्ति रानी आगे हैं। दूसरे स्थान पर भाजपा की वंदना शर्मा दूसरे स्थान पर हैं। पंचकूला नगर निगम के मेयर पद के लिए मुकाबले में नौंवें राउंड के बाद भी भाजपा के उम्मीदवार कुलभूषण गोयल की बढ़त कायम है। नौवें राउंड में भाजपा के प्रत्याशी को 16202 वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र कौर आहलुवालिया को 13285 मिले हैं। छठे राउंड में भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार कुलभूषण गोयल 1194 वोट से आगे चल रहे थे। पांचवे राउंड तक भाजपा के कुलभूषण गोयल 708 वाेटों से आगे थे।
सोनीपत नगर निगम चुनाव में मेयर पद के मुकाबले में 11वें राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी 3525 वोटों से आगे हैं। 11वें राउंड तक भाजपा के ललित बत्रा को 39825 वोट मिले हैं। कांग्रेस के निखिल मदान को 43370 वोट मिले हैं। 10वें राउंड राउंड तक भाजपा के ललित बत्रा को 35600 और कांग्रेस के निखिल मदान को 39932 वोट मिले थे। कांग्रेस प्रत्याशी 4332 वोट से आगे थे। नौवें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी को 31881 और कांग्रेस प्रत्याशी को 36452 वोट मिले थे।चुनाव परिणाम के बाद सांपला नगर पालिका चेयरमैन पद पर के निर्दलीय प्रत्याशी पूजा के पति को उनको समर्थकों ने जीत की खुशी में कंधे पर उठा लिया। उधर रेवाड़ी नगर परिषद के लिए भी मतगणना जारी है। यहां वार्ड नंबर 4 से सरिता सैनी विजयी हुईं।
https://www.youtube.com/watch?v=EvcwfnHdnwU
रेवाड़ी नगर परिषद व धारूहेड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय संगीत लता ने जीत हासिल की है। वहीं वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय सुरेश शर्मा जीते हैं। वहीं वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस समर्थित प्रवीण कुमार विजयी रहे हैं। वहीं धारूहेड़ा में प्रधान पद के लिए कुल 6 पोस्टल बैलेट आए। इनमें से 2 खेमचंद, 2 शिवदीप, 1 दिनेश राव व 1 कंवर सिंह को मिला।
सिरसा में वार्ड 29 के उपचुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी की निशा बजाज ने आजाद प्रत्याशी सुषमा मल्होत्रा पर 422 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की हैं। इस चुनाव में भाजपा की अंजनी मेहता को 630, कांग्रेस की रेखा मौर्य को 355 वोट मिले। विजयी प्रत्याशी निशा बजाज को 1094 वोट मिले । निशा बजाज विधायक गोपाल कांडा समर्थित थीं। चुनाव में 18 वोट नोटा को मिले हैं।अंबाला नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए हरियाणा जन चेतना पार्टी की शक्ति रानी पहले राउंड में आगे हैं। भाजपा की डॉ वंदना शर्मा दूसरे स्थान पर। मेयर पद के मुकाबले में कड़ी टक्कर है।पंचकूला नगर नगिम चुनाव में मेयर पद के उम्मीदवारों में दूसरे राउंड में कांग्रेस की उपेंद्र कौर अहलूवालिया को 3410, भाजपा के कुलभूषण गोयल को 3405 मिले हैं। बाद में भजपा प्रत्याशी आगे हो गए।
https://www.youtube.com/watch?v=Ey6_dJMUY_w
बता देें कि हरियाणा में अंबाला, सोनीपत और सोनीपत तीन नगर निगमों के लिए 27 दिसंबर काे मतदान हआ था। इसके साथ ही रेवाड़ी नगर परिषद के लिए भी लोगों ने इसी दिन वोट डाले थे। इसकेे अलावा सांपला, धारूहेड़ा और उकलाना नगर पालिका के लिए भी 27 दिसंबर को मतदान हुआ था। इन सबके लिए आज सुबह मतगणना शुरू हुई। इन चुनावाें में कुल 890 प्रत्याशी मैदान में थे। अंबाला नगर निगम के मेयर पद के लिए 10, पंचकूला में मेयर पद के लिए 11 और सोनीपत नगर निगम के मेयर पद के लिए 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।
पंचकूला नगर नगिम चुनाव में मेयर पद के उम्मीदवारों में दूसरे राउंड में कांग्रेस की उपेंद्र कौर अहलूवालिया को 3410, भाजपा के कुलभूषण गोयल को 3405 मिले हैं। बाद में भजपा प्रत्याशी आगे हो गए।
https://www.youtube.com/watch?v=O2hX75fzKNk

https://www.youtube.com/watch?v=EYau4zWqx_E
Scrap aluminium pricing trends Aluminium finishing recycling Metal waste treatment