सत्य खबर, चण्डीगढ़। सिपाही भर्ती पेपर लीक मामला में कैथल पुलिस ने मास्टर माइंड आरोपी मोहम्मद अफजल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अफजल पेपर की आंसर शीट जम्मू से दिल्ली एयरपोर्ट पर लेकर आया था। दिल्ली एयरपोर्ट पर अफजल ने राजकुमार नाम के आरोपी को आंसर शीट दी थी। वहीं इस मामले में अब तक कुल 40 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बता दें कि हरियाणा पुलिस ने आरोपी श्रीनगर निवासी मोहम्मद अफजल और जम्मू निवासी मुजफ्फर अहमद की सूचना देने पर 2-2 लाख रुपये का इनाम रखा था। इसके अलावा 9 आरोपियों पर 50-50 हजार का इनाम रखा है। इनमें से ज्यादातर की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसपी लोकेंद्र सिंह के मुताबिक बाकी बचे आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- मामूली कहासुनी में पत्नी ने निगला जहर तो पति ने नहर में छलांग लगाई, जानिए फिर क्या हुआ
क्या है पेपर लीक मामला
हरियाणा में पुलिस में सिपाही पद के लिए ये परीक्षा दो दिन करवाई जानी थी लेकिन परीक्षा के दौरान पेपर लीक होनी की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गई। जिसके बाद कई छात्रों ने कहा कि अब वो दोबारा परीक्षा नहीं देंगे। हालांकि बाद में इसके तार कई पुलिसकर्मियों से भी जुड़े होने के सबूत मिले। इससे पहले भी राज्य में कई बार पेपर लीक होने के कारण कई परीक्षाएं रद्द हुई थी।
बहरहाल मनोहर सरकार आए दिन लीक होते पेपर के मामलों से परेशान थी। यही वजह है कि सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र में पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कानून भी पास किया है।
Scrap aluminium emissions reduction Aluminium oxidation scrap recycling Metal scrap utilization
Scrap metal regeneration Ferrous material repurposing Iron waste reclaiming operations
Ferrous material recycling process improvement, Iron scrap logistics, Scrap metal recovery industry