ताजा समाचार

सिरसा रहा सबसे गर्म, आज से मौसम में आएगा बदलाव

सत्य खबर चंडीगढ़ |

नौतपा के छठे के दिन भी भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। इस दौरान हरियाणा के सिरसा में दिन का तापमान 49.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सर्वाधिक रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा और भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार सूर्य की तपिश भी चरम पर है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी पर बना रेमल चक्रवातीय तूफान भी लगातार मैदानी क्षेत्रों से नमी खींच रहा था। इन कारणों से प्रदेश में भीषण गर्मी और अत्यधिक लू का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

David Warner ने IPL में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग और MLC में मचाया धमाल
David Warner ने IPL में अनसोल्ड रहने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग और MLC में मचाया धमाल

आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 31 मई को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं की दिशा बदल जाएगी। इस विक्षोभ के असर से 31 मई से 3 जून के दौरान तेज गति से हवाएं चलने और बिखराव वाली गरज चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज की जाएंगी। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया ह

Women's World Cup 2025 में तीन टीमों का सफर समाप्त! जाने पूरी जानकारी
Women’s World Cup 2025 में तीन टीमों का सफर समाप्त! जाने पूरी जानकारी

Back to top button