सत्यखबर
आक्सीजन के संकट के दौरान हरियाणा पर उठे सवाल के बाद सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के पानीपत में 260 टन आक्सीजन का उत्पादन हो रहा है। इसमें से दिल्ली के लिए 140 टन आक्सीजन आवंटित की गई है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का फोन आया था। मामले को सुलझा दिया गया है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने भी कहा है कि उनकी मनोहर लाल से बात हुई है। उन्होंने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व हरियाणा सरकार ने बुधवार को आरोप लगाया था कि मंगलवार की रात को दिल्ली सरकार ने उसका आक्सीजन का टैंकर लूट लिया, जबकि दिल्ली सरकार का कहना था हम एक सप्ताह से दिल्ली का आक्सीजन सप्लाई कोटा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार उस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है।हरियाणा के प्लाटों में 270 टन आक्सीजन तैयार की जाती है। पहले उसकी खपत 60 से 70 मीट्रिक टन थी, जो अचानक बढ़ गई है।
यह भी पढ़े… छुट्टी के बावजूद फरीदाबाद में खुले निजी स्कूल, सरकारी आदेशों को नहीं मान रहे स्कूल संचालक
इस दौरान हरियाणा ने अपने समस्त आक्सीजन गैस प्लांटों पर सुरक्षा बढ़ा दी। प्लांट से एक भी सिलेंडर ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट के अधिकारियों की जानकारी के बिना नहीं निकलेगा और इन प्लांट पर पुलिस तैनात रहेगी। अनिल विज ने कहा कि पहले हमें हिमाचल और राजस्थान से भी सप्लाई मिल रही थी, जो अब बंद कर दी गई है। इसलिए हम अपने खुद के द्वारा बनाए जाने वाली आक्सीजन पर ही नर्भर हैं। हरियाणा के लोगों की जरूरत पूरी होने के बाद यदि आक्सीजन बचती है तो हम दिल्ली को देंगे। यदि राज्य सरकारें इस तरह से आपाधापी करेंगी तो यह स्थिति ठीक नहीं रहेगी और अराजकता के हालात बन जाएंगे।हरियाणा को हिमाचल के बद्दी और राजस्थान के भिवाड़ी प्लांट से भी आक्सीजन मिलती थी, जो अब दोनों राज्यों ने बंद कर दी है। हरियाणा अब अपनी खुद की आक्सीजन पर निर्भर है।
प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को आरोप लगाया था कि मंगलवार देर रात को दिल्ली सरकार ने हरियाणा का आक्सीजन टैंकर लूट लिया है। हम पर दबाव डाला जा रहा है कि हम दिल्ली को आक्सीजन दें। हमारी पहली प्राथमिकता हरियाणा के लोगों की जान बचाना है। कल हमारा टैंकर फरीदाबाद के अस्पतालों के लिए जा रहा था। दिल्ली सरकार ने हमारा टैंकर लूट लिया। इसमें से काफी गैस निकाल ली गई। इसके बाद मैंने आदेश जारी कर दिए हैं कि हरियाणा का आक्सीजन से भरा प्रत्येक टैंकर पुलिस सुरक्षा के घेरे में ही अस्पतालों में जाएगा।
Scrap aluminium suppliers Aluminium scrap disassembly Metal recycling depot