हरियाणा

सीएम सिटी करनाल में प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के नेतृत्व जजपा ने बोला हल्ला

सत्यखबर करनाल (ब्यूरो रिपोर्ट) – सीएम सिटी करनाल में हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की विफलता की पोल खोलने के लिए जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता आज सड़कों पर उतरे। जाट भवन में इकट्ठा होने के बाद भारी तादाद में कार्यकर्ता जोरदार प्रदर्शन करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे और वहां जन समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं की अगुवाई जजपा प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह ने की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को केवल जातिवाद, भ्रष्टाचार और भेदभाव की राजनीति को बढ़ावा देने वाली सरकार बतया।

निशान सिंह ने कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने के बाद से ही गुंडागर्दी बढ़ी है और आज महिलाओं के साथ-साथ प्रदेश का प्रत्येक नागरिक दहशत भरे माहौल में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी डर-डर कर व्यापार कर रहे हैं, महंगाई लगातार बढ़ाती ही जा रही है, पेट्रोल और डीजल के दाम सरकार मनमर्जी से बढ़ा रही है।

Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम
Rohtak News: 16 से 22 साल के लड़के बने खून के खेल का हिस्सा, पुलिस की रडार पर 137 नाम

जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने कहा कि ग्रुप डी की नौकरियां पढ़े लिखे युवाओं को देकर उनका अपमान किया गया और आज बहुत से युवा नौकरियां छोड़ कर भाग रहे हैं। निशान सिंह ने मांग की कि रोजगार के मामले में सरकार श्वेत पत्र जारी करें और उनके द्वारा सौंपे गए ज्ञापन को सरकार गंभीरता से लेते हुए तमाम जन समस्याओं का हल निकाले।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा, जिला अध्यक्ष नरेंद्र सांगवान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी मोहसीन चौधरी, जिला प्रवक्ता यशकरण राणा, प्रेम शाहपुर, रिषी जाणी, विनोद रायपुर, पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि, पूर्व विधायक रमेश खटक, हुजूर सिंह चकदा, भीम सिंह जलाला, रीटा शर्मा, अमन शर्मा, धर्मवीर पाढा, राजपाल, हरि सिंह संधू, रमेश सिद्धपुर, राजेश पधाना, अमनदीप चावला, गुरदेव सिंह रंबा, इंद्रजीत गोराया, सतीश बलहारा, माईलाल कश्यप, सतीश मंजूरा, नफे सिंह मान, बलवान सिंह मान, रामा मदान, भीम मढाण, राम कंवर, राजेश बस्तली, राजबीर कलसोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा
Haryana: POCSO केस में नाम हटाने के बदले मां ने मांगे दो लाख, पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा

Back to top button