सत्य खबर, करनाल। सीएम सिटी करनाल में अपराधियों को पुलिस व सरकार का कोई डर नहीं है इसलिए यहां पर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बावजूद इसके पुलिस केवल दावों तक सीमित है। रविवार को करनाल में बुजुर्ग दंपति को घर में बंधक बनाकर लूट का मामला सामने आया है। जिसमें 5 चोर घर का दरवाजा तोडक़र घर में घुस गए। इसके बाद चोरों ने बुजुर्ग दंपति को घर में बंधक बना लिया। जब बुजुर्ग दंपति ने चोरों का विरोध किया तो उन्होंने बुजुर्ग महिला का कान भी काट दिया। इसके बाद चोर घर में रखी नकदी और मोबाइल छीन कर फ रार हो गए।
ये भी पढ़ें:- दिव्यांग को देख पिघला जज का दिल,जानिए फिर क्या हुआ कि सभी रह गए हैरान
ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुजेट में 5 से 6 चोर मकान में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। चोरों के जाने के बाद पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद घायल बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए। पीडि़त बुजुर्ग के मुताबिक अलमारी की चाबी लेने के लिए लुटेरों ने उनसे जमकर मारपीट की। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुजेट और मौके पर मिले सबूतों को उन्होंने कब्जे में ले लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
Aluminium scrap catalyst recovery Scrap aluminium insurance Metal scrap recycling