सत्य खबर, मुंबई
सुशांत सिंह राजपुत केस में बड़ा खुलासा हुआ है। सुशांत की एक ऑडियो क्लिप सामने आई है। सुशांत ने अपनी मौत से पहले भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की थी। सुशांत ने कम खर्चा करने की बात कही थी। सुशांत के पैसों को रिया मैनेज करती थी।
ऑडियो क्लिप के अनुसार रिया ने सुशांत को उनके पूरे पैसों की एफडी बनाने के लिए कहा था। सुशांत मुंबई छोड़कर जाना चाहते थे। सुशांत ने अपनी मानसिक हालत के बारे में भी बात की।
सुशांत की ऑडियो क्लिप में रिया, उनके पिता इंद्रजीत व उनके कुछ फाइनेंशियल एडवाइजर्स की आवाज़ सुनाई दे रही है। सुशांत इसमें बॉलीवुड छोड़ने की बात कर रहे है और भविष्य की प्लानिंग बना रहे है। इसके साथ-साथ वे कम खर्चे करने की बात कर रहे है। ऑडियो सुनने के बाद यह स्पष्ट पता लगता है की रिया उनके पैसों को कंट्रोल करती थी।
एफडी बनाने पर दिया जोर:
रिया ने सुशांत को उनके पूरे पैसों की एफडी बनवाने के लिए जोर दिया। रिया ने कहा कि में सुशांत को एफडी की सलाह इसलिए दे रही हूँ, मान लो कि कल को मैं सुशांत के साथ वहां नही हूँ, श्रुति मोदी भी नही है। कोई नया व्यक्ति सुशांत के साथ है। उसे सुशांत का कार्ड मिल जाए तो? इसलिए में सुशांत को एफडी की सलाह दूँगी। एफडी में हम पूरा पैसा रखेगे जिससे सुशांत के पास कार्ड में इतना पैसा नही होगा व एफडी पर सुशांत को ब्याज भी मिलती रहेगा। सुशांत के दस्तखत के बग़ैर कोई उसकी एफडी तुडवा नही सकता। इससे उसका पैसा सुरक्षित रहेगा।
ऑडियो मे यह भी बात सामने आ रही है कि सुशांत मुंबई छोड़ना चाहते थे। सुशांत किसी हरियाली वाली जगह जाने की बात कर रहे थे जहां उन्हें मन की शांति मिल सके।
इसी बीच सुशांत अपनी मानसिक हालत के बारे में बात करते है।सुशांत ने कहा कि वह अपने कमरे से मुश्किल ही निकल पाते है। में किसी दिन कुछ महसूस करता हूँ तो किसी दिन कुछ। सुशांत ने कम खर्चा करने की बात कही थी। सुशांत ने कहा कि इस पैसों को कम खर्च किस प्रकार किया जाए। सुशांत ने कहा कि मैं अभी अपने दिमाग से लड़ रहा हूँ इसलिए यह मेरे लिए मुश्किल वक़त है।
सीबीआई लगातार रिया से पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को 10 घंटे व शनिवार को 7 घंटे रिया से पूछताछ की गई। आज फिर से रिया को बुलाया गया है। रिया के साथ साथ उनके भाई व अन्य लोगो से भी पूछताछ की जा रही है।
Efficient aluminum scrap management Aluminium scrap repurification Scrap metal reclamation centers