सत्यखबर, नरवाना (सन्दीप श्योरान) :-
प्रेमनगर कॉलोनी स्थित शिव शिशु स्कूल में सेल्फी फिद तिरंगा अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों को हरियाणा पुलिस में कार्यरत गांव बरटा निवासी सुनील संधू द्वारा तिरंगे बांटे गये और उनको भारतवर्ष के शान के प्रतीक तिरंगे के बारे में विस्तार से बताया गया। सुनील संधू ने विद्यार्थियों को बताया गया कि हमें तिरंगा झण्डे का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को नशा न करने के लिए जागरूक किया और कहा कि जो भी व्यक्ति नशा बेचता मिले, उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को दें और लोगों को नशा न करने के लिए प्रेेरित करें। प्राचार्य अशोक शर्मा ने कहा कि सुनील संधू द्वारा तिरंगा बांटने का कार्य काबिले-तारीफ है, इससे देशभक्ति में इजाफा होता है। बच्चों को तिरंगे का कितना महत्व है, इसके बारे मेें पता चलता है। गौरतलब है कि सुनील संधू अब तक करीब विभिन्न जगहों पर जाकर 20 हजार के करीब तिरंगे बांट चुके हैं। यही नहीं सड़क पर घायल अवस्था में मिले व्यक्तियों को अस्पतालों में पहुंचाकर उनकी जान बचा चुके हैं। उनकी समाजसेवा के कार्यों को देखते हुए मुख्यमंत्र मनोहर लाल शौर्य सम्मान से भी सम्मानित कर चुके हैं।
Aluminium recycling auditing Scrap aluminium price fluctuations Metal recovery and recycling solutions