सत्यखबर,झज्जर (जगदीप राज्यान)
कृषि कानूनों को रद्द कराने को लेकर पंजाब व हरियाणा के किसानों द्वारा शुरू किया गया किसान आंदोलन रविवार को 101वें दिन में प्रवेश कर गया। इन दिनों में किसानों ने कृषि कानूनों को रद्द कराने को लेकर अपने अलग-अलग ढंग से प्रदर्शन किए है। आंदोलन के दौरान पंजाब व हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों से भी पुरूषों के साथ-साथ महिलाओं की भी अच्छी खासी हाजरी आंदोलन स्थल पर जुटी है। लेकिन अब किसानों ने यहां आंदोलन स्थल पर सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का फैसला किया है। सोमवार को पंजाब व हरियाणा केअलावा अन्य राज्यों से काफी अधिक संख्या मे महिलाओं के यहां पर पहुंचने की उम्मीद है। महिला किसानों का कहना है कि सोमवार को भारी संख्या में महिलाएं यहां पर पहुंचेंगी।
यह भी पढ़े… राकेश टिकैत से तीखे सवाल पूछने वाली छात्रा को महिला दिवस पर किया जायेगा स्मानित
महिलाएं बस,ट्रेन व अपने निजी वाहनों से यहां आंदोलन स्थल पर पहुँचेंंगी। किसाना आंदोलन को मजबूत करने में जुटी महिलाएं सोमवार को महिला दिवस वाले दिन यहां मंच भी वह खुद ही संभालेंगी। बता दें कि इससे पूर्व भी महिलाओं ने यहीं के आंदोलन स्थल पर महिला किसान दिवस वाले दिन अच्छी खासी हाजरी जुटाकर अपनी शक्ति का अहसास कराया था। महिलाएं किसानें के कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन को मजबूत करने में जुटी हुई है। महिलाएं बोली कि वह हर मोर्चे पर पुरूषों के साथ खड़ी है।
Scrap aluminium processing methods Aluminium scrap catalyst recovery Scrap metal purification
Aluminium scrap certification Aluminium scrap best management practices Metal scrap recovery solutions