सत्य खबर। चंडीगढ़
एलजीबीटीक्यूए समुदाय के सदस्य सौरव किट्टू टैंक हिमाचल प्रदेश के स्पीति घाटी में 6,000 मीटर ऊंची वर्जिन पीक पर चढ़ने वाले पहले ट्रांसजेंडर बने। स्पीति वैली के वर्जिन पीक में तापमान -15 डिग्री तक कम बताया गया और सौरव यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले ट्रांसजेंडर बन गए।
मंगलमुखी ट्रांसजेंडर वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ की संस्थापक काजल मंगलमुखी ने अपने माता-पिता के त्याग देने के बाद से सौरव का पालन पोषण किया। उन्होंने कहा कि हम सभी सौरव की उपलब्धि पर बहुत गर्व कर रहे हैं। वह एक बहुत ही खास लड़का है जो हमेशा कुछ असाधारण करना चाहता है। आज वह स्पीति घाटी में 6,000 मीटर की ऊंचाई पर पहुंचा और पहाड़ की चोटी से एक झंडा उठाया। मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है।मंगलमुखी ने यह भी बताया कि युवा मामलों और खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सौरव किट्टू से मुलाकात की और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। मंगलमुखी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि सौरव किट्टू किसी दिन हिमालय की चोटी पर पहुंचेगा।
Aluminium casting scrap recycling Recycling aluminium material handling Metal waste recovery center